
बिलासपुर। जिला मुख्यालय से मात्र 08 km दूर स्थित घुरू अमेरी रोड इन दिनों बेहद बदहाल नज़र आ रहा है। आलम यह है कि हर रोज इस रोड से गुजरने वाले राहगीरों की गाड़ियां बड़े गड्ढों में गिरते नज़र आ रही है।
आपको बता दे यह सड़क स्कूली बच्चों के लिए बड़ी मुसीबत का सबब बन रहा है।
क्योंकि इस रोड में तक्षशिला विद्यालय एमजीएम स्कूल सहित सरकारी विद्यालय तक पहुंचने का मात्र यही रास्ता है।
यह सड़क इस तरह जर्जर हो चुका है जहां पैदल चलना भी जोखिम से कम नहीं है, मिली जानकारी के अनुसार इस समय इस सड़क पर नाली निर्माण किया जा रहा जिसका मलबा भी ठेकेदार द्वारा प्रायः सड़क पर ही छोड़ दिया जाता है, जिस कारण मलबे से निकलने वाली मिट्टी सीधे सड़क पर फैल जाती है जो राहगीरों के फिसल कर गिरने की बड़ी वजह बन रही है।
घुरू अमेरी वार्ड नंबर 04 का हिस्सा है वार्ड के पार्षद का घर भी इस सड़क से चंद दूरी पर ही स्थित है लेकिन पार्षद द्वारा भी इस गंभीर समस्या के प्रति कोई भी सक्रियता नज़र नहीं आ रही है।
सड़कों में बने गड्ढे आए दिन बड़ी घटना का निमंत्रण दे रहे है अब ऐसे में सवाल यह उठता है सम्बधित विभाग के अधिकारी क्या किसी बड़ी घटना के इंतजार में बैठे है ?
क्योंकि इस सड़क पर प्रतिदिन 1000 से ज्यादा स्कूली छात्र -छात्राओं का आवागमन हो रहा है।
जहां एक ओर जिले के जिलाधिकारी जिले की व्यवस्था सुधारने में दिन रात सजग नज़र आ रहे है वही एक ओर कुछ संवेदनशील अधिकारीयो की वजह से जिले में कई गतिरोधों को लगातार देखा जा रहा है।
अगर समय रहते संबंधित विभाग के अधिकारी नहीं जागे तो इस सड़क से गुजरने वाली आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।






