ट्रेड यूनियन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल , निजी क्षेत्र के कई कार्य रहे ठप्प।

बिलासपुर । केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर पूरे देश के मेहनतकश लेबर कोड सहित अन्य आर्थिक सुधारों के विरोध में 12 फरवरी 2026 को एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे l मेहनतकशों का मानना है कि आजादी के पूर्व असंख्य त्याग एवं कुर्बानियों से प्राप्त ट्रेड यूनियन अधिकारों को केंद्र सरकार ने 21 नवंबर 2025 को अध्यादेश के द्वारा चार श्रम संहिताओं में बदल दिया है l

यह श्रम संहिताएं मजदूरों के ट्रेड यूनियन अधिकारों पर सीधे कुठाराघात है l मेहनतकशों का मानना है कि इससे काम के घंटे असीमित हो जाएंगे एवं वर्तमान में 8 घंटे काम करने की सुविधा कर्मचारियों से छीन ली जाएगी l

साथ ही साथ विभिन्न उद्योगों में स्थाई भर्ती बंद कर दी जाएगी l श्रम संहिताएं फिक्स टर्म अपॉइंटमेंट को बढ़ावा देती हैं l

अतः श्रमिक इनका विरोध कर रहे हैं l महिला श्रमिकों से रात्रि के पाली में काम कराया जाएगा एवं महिला श्रमिक कार्य स्थल पर सुविधा एवं सुरक्षा से वंचित हो जायेंगी l ट्रेड यूनियन बनाना कठिन हो जायेगा l यह संहिता नियोजक को श्रमिकों को कभी भी काम से निकालने का अधिकार प्रदान करता है l

सरकारी उपक्रमों का तेजी से निजीकरण किया जा रहा है l

बैंक,बीमा, डाक, रेलएवं कोयला सहित विभिन्न संगठन आज निजीकरण की मार से बदहाल हैं l अमेरिका के साथ में हाल ही में वह कृषि समझौता किसानों के हितों की विरुद्ध है l इसी कड़ी में बिलासपुर की समस्त केंद्रीय ट्रेड यूनियन एवं ट्रेड यूनियन कौन्सिल से सम्बद्ध समस्त संगठनों द्वारा नेहरू चौक पर प्रातः 11:00 बजे से धरना,प्रदर्शनएवं सभा का आयोजन किया गया,जिसमें वक्ताओं ने उक्त विचार रखे l

आज की हड़ताल में साथी रवि बैनर्जी, साथी नंद कश्यप, सुखऊ निषाद, राजेश शर्मा, जनक लाल ठाकुर छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा(पूर्व विधायक),तुहीन, सौरा यादव, सियाराम कौशिक(पूर्व विधायक), महेश दुबे, दिलीप पाटिल, नारायण चौधरी, बल्लू दुबे, किशोर शर्मा, जी आर चंद्रा, रवि श्रीवास,एस के जैन, प्रमोद नायक, पी आर यादव, मनोज मिरी, अलका गुप्ता, हरिद्वार सिंह,जसबीर सिंह चावला, अभय नारायण राय,अर्जुन बघेल,विजय मुदलियार, राकेश शर्मा,सुधांशु मिश्रा जिला अध्यक्ष(शहर), महेंद्र गंगोत्री जिला अध्यक्ष (ग्रामीण), शिवा मिश्रा, विक्रांत शर्मा, धीरज शर्मा, महेश श्रीवास,शैलेन्द्र गोवर्धन, पवन शर्मा एवं राजेश पाण्डेय(पूर्व महापौर) सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे l

सभा की अध्यक्षता साथी पवन शर्मा एवं संचालन ट्रेड यूनियन कौन्सिल के महासचिव राजेश शर्मा ने किया lइससे पूर्व कांग्रेस के विभिन्न सदस्य एवं नेतृत्व जुलूस की शक्ल में हड़ताल स्थल पर पहुंचे, जिनका ट्रेड यूनियन के साथियों द्वारा स्वागत किया गया l

महामहिम राष्ट्रपति नाम से ज्ञापन देकर इन श्रम संहिताओं को वापस लेने सहित श्रमिकों के अन्य मांगों का ज्ञापन सौंपा गया l

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।