मध्य प्रदेश. सेंट्रल बैंक एम्प्लॉईज एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ राज्य की अंबिकापुर में आम सभा संपन्न।

अंबिकापुर। ईद और नवरात्रि पर्व की गंगा जमनी संस्कृति के दरम्यान, आज शनिवार 21मार्च 2026 को होटल माखन विहार अंबिकापुर में मध्यप्रदेश सेन्ट्रल बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन, छः ग राज्य की आमसभा, सेंट्रल बैंक के रीजनल हेड श्री रणधीर सिंह, सहायक महाप्रबंधक के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई।

अपनी स्पीच में उन्होंने बैंक के चहुमुखी प्रोग्रेस और नवोन्मेष जमा ऋण योजना के टारगेट की जानकारी दी।

प्रत्युत्तर में अंबिकापुर के दूर सुदूर अंचल से पधारे विभिन्न कैडर के सेंट्रलाइट्स साथियों ने क्षेत्र प्रमुख के आव्हान को पूरा करने का संकल्प लिया ।

मौसम की आंखमिचौली और खुशनुमा माहौल के बीच श्री एस आर गुप्ता, अध्यक्ष एआईबीओसी, महासचिव श्री सुरेश बानी, रायपुर और इंदौर से पधारे मिनेश कसेरा जी ने यूनियन को कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच का सेतु बताया तथा संगठन से जुड़े रहने की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए लोगों से एकजुट रहने की अपील की ।

कमल जैन जी के आभार प्रदर्शन के पूर्व दिवंगत सेंट्रलाइट्स साथियों को श्रद्धांजलि दी गई तथा राष्ट्रगान के साथ आम सभा समाप्त हुई। इस बैठक को सफल बनाने में श्री विमलेश मेहता, सुनील तिवारी, श्री शैलेश, श्री सुमित कुमार, आकाश कुमार और सुनील पांडे जी का योगदान सराहनीय रहा। मास्टर ऑफ सेरेमनी श्री निरंजन सिंह यादव ने अपने अंदाज ए बयां से खूब ताली बटोरी।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।