वर्ष 2026- 2028 हेतु अमर पारवानी पुनः कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन चुने गए , प्रदेश के 12 लाख व्यापारियों का बढ़ा सम्मान

राष्ट्रीय। देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी,बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप खेंडेलवाल , सुरेंद्र सिंह अजनानी, संजय मित्तल महामंत्री परमजीत उबेजा , अनिल रघवानी , प्रवीण सलूजा , प्रमोद वर्मा , राजेश सैनी,हरदीप होरा, विष्णु गुप्ता, चंदन कनौडिया , संतोष पांडे , राजेन्द्र सिंह,युवा अध्यक्ष नमित सलूजा ने संयुक्त रूप से बताया कि देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय बैठक में संपन्न हुआ, जिसमें देशभर के 150 से अधिक वरिष्ठ व्यापारी नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस बैठक में वर्ष 2026-2028 के लिए कैट के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। जिसमें :-

श्री बी.सी. भारतीया जी को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष,
श्री प्रवीण खंडेलवाल जी को पुनः राष्ट्रीय महासचिव,
श्री बृजमोहन अग्रवाल जी को पुनः राष्ट्रीय चेयरमेन,
श्री अमर पारवानी जी को पुनः राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन
जितेंद्र गांधी पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

छत्तीसगढ़ के प्रख्यात व्यापारी नेता एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी का पुनः इस महत्वपूर्ण पद पर निर्वाचित होना प्रदेश के 12 लाख व्यापारियों के लिए गर्व एवं सम्मान का विषय है।

छत्तीसगढ़ इकाई ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे छत्तीसगढ़ के व्यापारिक समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने कहा कि पारवानी की कुशल नेतृत्व क्षमता, संगठन के प्रति समर्पण एवं व्यापक व्यापारिक अनुभव के कारण उन्हें पुनः यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के व्यापारियों के हितों की निरंतर सशक्त पैरवी हुई है, जिससे प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान प्राप्त हुई है।

अपने पुनर्निर्वाचन पर अमर पारवानी जी ने कहा कि “यह उपलब्धि मैं छत्तीसगढ़ के 12 लाख व्यापारियों को समर्पित करता हूँ। यह मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है कि मैं देशभर के व्यापारियों के हितों की रक्षा हेतु और अधिक समर्पण के साथ कार्य करूं।”

यह नियुक्ति न केवल अमर पारवानी के लिए, बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ के व्यापारिक समुदाय के लिए एक गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो आने वाले समय में प्रदेश के व्यापारिक हितों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।