छत्तीसगढ़ सरकार ने व्यापारियों को दी ट्रेड लाइसेंस से बड़ी राहत, व्यापारियों ने जताया आभार।

बिलासपुर-भारत के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT – कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी , राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा, बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह , कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप खेंडेलवाल, संजय मित्तल, सुरेंद्र अजनानी महामंत्री अनिल राघवानी, परमजीत उबेजा, प्रवीण सलूजा , नितिन सलूजा, विष्णु गुप्ता, मुकेश लालचंदानी, अरविंद वर्मा, संतोष पांडे, हरदीप होरा, कैट युवा अध्यक्ष भरत ऋषि ने बताया कि छत्तीसगढ़ के व्यापारी जगत के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और अत्यंत हर्ष का विषय है। ‘कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स’ (कैट) बिलासपुर इकाई के लगातार और कड़े प्रयासों के बाद राज्य सरकार ने व्यापारियों के हित में एक बड़ा और क्रांतिकारी निर्णय लिया है।

सरकार ने नए व्यापार अनुज्ञापन (लाइसेंस) नियमों में बड़ा संशोधन करते हुए अब 43 तरह के व्यवसायों के लिए स्थानीय निकायों से ट्रेड लाइसेंस लेने की अनिवार्यता के नियमों में बदलाव कर दिया है। कैट बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ शासन का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने बताया कि बिलासपुर इकाई द्वारा पूर्व में सौंपे गए विभिन्न ज्ञापनों और पत्रों के माध्यम से इस विसंगति को दूर करने की निरंतर मांग की जा रही थी।

कैट द्वारा समय-समय पर दिए गए पत्रों में यह स्पष्ट किया गया था कि जब व्यापारी पहले से ही FSSAI, जीएसटी या अन्य विभागीय लाइसेंस ले चुके हैं, तो स्थानीय निकायों से अलग से ट्रेड लाइसेंस की अनिवार्यता केवल कागजी बोझ और मानसिक प्रताड़ना का कारण बनती है। सरकार ने कैट के पुराने पत्रों और सुझावों पर गंभीरता से विचार करते हुए यह राहत प्रदान की है।

इन प्रमुख व्यापारों को मिलेगी बड़ी राहत:इस नई व्यवस्था के तहत किराना दुकान, फल-सब्जी विक्रेता, डेयरी उत्पाद, बेकरी, मिठाई दुकान, रेस्टोरेंट, होटल, लॉज, कपड़ा दुकानें, हार्डवेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ई-कॉमर्स, कोचिंग संस्थान, जिम, ब्यूटी पार्लर, मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी लैब जैसी 43 श्रेणियों के व्यवसायों को अब स्थानीय निकायों से अलग से ट्रेड लाइसेंस या उसके नवीनीकरण की जरूरत नहीं होगी।

छत्तीसगढ़ शासन का कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभारकैट बिलासपुर जिला अध्यक्षहीरानंद जयसिंह , कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, महामंत्री अनिल राघवानी, परमजीत उबेजा एवं समस्त पदाधिकारियों ने इस सुगम और व्यापारी-हितैषी निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति अपना हृदय से धन्यवाद और आभार प्रकट किया है।

इस निर्णय से बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश के व्यापारियों का समय और पैसा बचेगा, जिससे ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को जमीनी स्तर पर बढ़ावा मिलेगा।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।