बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस ने मानवीय मूल्यों का दिया अनोखा परिचय, गंभीर मरीज के लिए बनाया ग्रीन कॉरिडोर, एयर एंबुलेंस द्वारा भेजा गया हैदराबाद ।

बिलासपुर। यातायात पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल पेश की है। गंभीर रूप से बीमार 54 वर्षीय मरीज को एयर एंबुलेंस के जरिए हैदराबाद भेजने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शहर में ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया।

भारी बारिश के बीच पुलिस जवान चौक-चौराहों पर डटे रहे और पूरे रास्ते यातायात को नियंत्रित कर एंबुलेंस को बिना किसी बाधा के चकरभाठा एयरपोर्ट तक पहुंचाया।पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर ये विशेष व्यवस्था की गई।

मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों के अनुरोध पर यातायात पुलिस ने तत्काल ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया।

कंट्रोल रूम से मार्ग में आने वाले सभी ट्रैफिक सिग्नलों को अस्थायी रूप से बंद कराया गया, ताकि एंबुलेंस को कहीं भी रुकना न पड़े।

54 वर्षीय मरीज दोनों फेफड़ों में निमोनिया, H1N1 संक्रमण, श्वसन विफलता और उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं तथा एनआईवी नॉन-इनवेसिव वेंटिलेशन) सपोर्ट पर हैं।

बिलासपुर के डॉक्टरों और मेडिकल टीम की निगरानी में मरीज को एयर एंबुलेंस से हैदराबाद के यशोदा हॉस्पिटल भेजा गया।

ग्रीन कॉरिडोर के दौरान भारी बारिश के बावजूद यातायात पुलिस के जवान पूरे मार्ग में तैनात रहे। एंबुलेंस के गुजरने से पहले सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात को नियंत्रित किया गया और रास्ता पूरी तरह खाली कराया गया।

पुलिस की अपील पर आम नागरिकों ने भी सायरन सुनते ही अपने वाहन किनारे कर एंबुलेंस को प्राथमिकता दी।यह पहला मौका नहीं है जब बिलासपुर यातायात पुलिस ने ऐसी पहल की हो। इससे पहले भी दो जुड़वा नवजात शिशुओं को एयर एंबुलेंस से हैदराबाद भेजने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था, जिसके बाद दोनों नवजात और उनकी मां स्वस्थ होकर वापस लौटे थे।

इस बार भी मरीज के परिजनों और एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों ने यातायात पुलिस की त्वरित और मानवीय कार्यशैली की सराहना की। पुलिस ने मरीज के शीघ्र स्वस्थ होने और जल्द स्वस्थ होकर बिलासपुर लौटने की कामना भी की।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।