केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उप महाप्रबंधक और उनकी टीम ने 29 सितंबर को उनके रायपुर आवास पर भेंट किया। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य केनरा बैंक द्वारा राज्य में अपनी बैंकिंग सेवाओं, नवीन योजनाओं एवं आगामी कार्यनीति की जानकारी देना एवं राज्य के विकास में अपनी सहभागिता के संबंध में चर्चा की।

बैठक के दौरान केनरा बैंक उप महाप्रबंधक ई विजय शंकर, सहायक महाप्रबंधक आशीष सागर एवं अन्य अधिकारीगण श्री बीके उपाध्याय, श्री जय शर्मा, श्री तरण शर्मा भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री महोदय से मुलाकात करके उन्हें केनरा बैंक की छत्तीसगढ़ राज्य के विकास में बैंक की आगामी योजनाओं, जगदलपुर संभाग के सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर में नई शाखाएं खोलना और छत्तीसगढ़ की जनता को विश्वस्तरीय बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए की जा रही पहल की जानकारी दी।

इसके साथ ही अवगत कराया कि बैंक की राज्य में 117 शाखाएं एवं कार्यालय संचालित हैं जो राज्य की जनता को जमा, ऋण, डिजिटल बैंकिंग, वित्तीय समावेशन के जरिए बैंक से जोड़ रही हैं तथा राज्य के अन्य दूरस्थ इलाकों, ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक अपनी शाखा का विस्तार कर राज्य के निवासियों को बैंक सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से लगातार कार्य कर रहा है।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।