
बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक, श्री दीपक कुमार झा,सरगुजा रेंज एवं महाप्रबंधक, अंचल कार्यालय रायपुर, श्री दिवाकर प्रसाद सिंह तथा क्षेत्रीय प्रमुख, श्री प्रदीप कुमार यादव की गरिमामयी उपस्थिति में उनके करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा साइबर सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष पहल की गई।
खरसिया नाका शाखा से साइबर सुरक्षा जागरूकता वाहन को झंडा दिखा कर रवाना किया गया, जिसमें आकर्षक पोस्टरों एवं साईबर सुरक्षा गीतों के माध्यम से शहरवासियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं सतर्क बनाना है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा ने साइबर सुरक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं, महाप्रबंधक श्री दिवाकर प्रसाद सिंह ने बैंक की शाखाओं के विकास, ग्राहक सेवा एवं भविष्य में उनकी प्रगति को लेकर अपने विचार साझा किए।
यह आयोजन बैंक ऑफ बड़ौदा की ग्राहक सेवा, विस्तार एवं सामाजिक जागरूकता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।इसी अवसर परआज ही एम.जी. रोड शाखा के नए परिसर का भी विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक श्री दिवाकर प्रसाद सिंह एवं क्षेत्रीय प्रमुख , श्री प्रदीप कुमार यादव उपस्थित रहे।इस गरिमामयी अवसर पर शाखा में एक ग्राहक बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसमें महाप्रबंधक श्री दिवाकर प्रसाद सिंह एवं क्षेत्रीय प्रमुख श्री प्रदीप कुमार यादव ने ग्राहकों के साथ संवाद किया तथा शाखा के विकास एवं ग्राहक सेवा को और बेहतर बनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया।
बैठक के दौरान महाप्रबंधक महोदय ने बैंक की विभिन्न सेवाओं एवं उत्पादों को अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुँचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर व्यापारियों, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं रोजगार के अवसर तलाश रहे लोगों तक बैंकिंग सेवाएँ पहुँचाने के लिए सदैव तत्पर है।
उन्होंने स्टाफ सदस्यों एवं ग्राहकों को संबोधित करते हुए बेहतर ग्राहक सेवा, आपसी सहयोग एवं बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से शाखा को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संदेश दिया।यह आयोजन बैंक ऑफ बड़ौदा की ग्राहक-केंद्रित कार्यप्रणाली, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।






