बिलासपुर में “प्रभा मिलिट्स कैफे” का भव्य शुभारंभ; महापौर पूजा विधानी और कैट अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने की नारी सशक्तिकरण की सराहना

बिलासपुर। 14 जुलाई 2026: स्वास्थ्य, पोषण और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज बिलासपुर के शासकीय कन्या बिलासा स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में “प्रभा मिलिट्स कैफे” का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ।

समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित माननीया महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी ने रिबन काटकर कैफे का विधिवत शुभारंभ किया। उनके साथ विशिष्ट गरिमा बढ़ाते हुए कैट (CAIT) बिलासपुर के अध्यक्ष श्री हीरानंद जयसिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ उद्योगपति हरीश केडिया जी और श्रीमती बिंदु सिंह कुशवाहा जी भी शामिल हुए।इस अवसर पर कैट अध्यक्ष श्री हीरानंद जयसिंह जी ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा, “यह कैफे केवल एक व्यावसायिक शुरुआत नहीं है, बल्कि सक्षम नारी और नारी सशक्तिकरण का एक बेहतरीन उदाहरण है। जब महिलाएं इस तरह के अभिनव प्रयास के साथ आगे आती हैं, तो पूरा समाज आत्मनिर्भर बनता है। साथी बाज़ार सेंट्रल गवर्मेंट प्रोजेक्ट जिसमे महिलाओं का सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाना है जिसका जिम्मा भारत में कैट को दिया गया है उसी कड़ी में बिलासपुर शहर का यह पहला मिलेट्स कैफे (मोटे अनाज) को बढ़ावा देने की यह पहल स्वास्थ्य और व्यापार दोनों के लिए सराहनीय है और व्यापारी समाज में कैट की ये अपनी उपलब्धि है बिलासपुर में साथी बाज़ार को लेकर कैट बिलासपुर अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह , कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल और क्यूकी यह प्रोजेक्ट महिलाओं का है तो कैट महिला टिम से बिंदु सिंह कुछवाहा के प्रयासों से यह सफलता मिली एवं आगे भी अटल बिहारी यूनिवर्सिटी, जीजीयू में भी मिलेट्स कैफे का शुभारंभ होने है जिसके लिए कैट बिलासपुर टिम लगातार प्रयासरत है।कार्यक्रम में आगे बढ़ते हुए “कैफे की संचालिका सुश्री प्रभा मूर्ति एवं श्रीमती कुमुद स्वर्णकार, रिंकू सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस कैफे का मुख्य उद्देश्य कॉलेज की छात्राओं और शहरवासियों को शुद्ध, पारंपरिक और पोषक तत्वों से भरपूर मिलेट्स व्यंजन उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।