ग्राम पंचायत पनौली में तालाब की मेड पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा ज़बरन कब्जा कर किया जा रहा भवन निर्माण, शिकायत के बाद भी राजस्व अधिकारी मौन।

सोनभद्र। सोनभद्र जिला मुख्यालय से मात्र 25 km दूर स्थित ग्राम पंचायत पनौली में इन दिनों कुछ अराजक तत्वों का बोल बाला चरम पर है।

आलम यह कि घोरावल तहसील क्षेत्र के पनौली ग्राम पंचायत के राजस्व गांव अतरौली में गाटा संख्या 82 में तालाब दर्ज है ।

इसी तालाब पर दबंग व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। इस संबंध में कई शिकायतें राजस्व अधिकारियों को दी गई है फिर भी राजस्व के कुछ शिथिल अधिकारियों की वजह से मामले को ठंडे बस्ते में रख दिया गया है।

जिसकी वजह से अराजक तत्वों का हौसला सातवें आसमान पर है।

सूत्र बताते है कि इस विषय के संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय को भी पत्र द्वारा अवगत कराया गया है लेकिन कार्यवाही शून्य है।

जहां एक ओर सूबे के मुखिया द्वारा राज्य के सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश है कि राज्य में किसी भी जगह राजस्व शिकायतों का त्वरित रूप से निपटारा किया जाए ।

लेकिन सोनभद्र जिले के राजस्व अधिकारियों को शिकायतों का संज्ञान लेने में कोई खास रुचि नहीं दिखाई पड़ रही है।

सोनभद्र जिले के वर्तमान जिला अधिकारी चर्चित गौड अपने बेहतरीन कार्य संपादन के लिए चर्चा में है। जिला अधिकारी ने जब से जिले की कमान अपने हाथों में ली है जिले को नया रूप देने का संकल्प लिया है।

जिले में जहां एक ओर जिला अधिकारी की कार्य प्रशंसा शिखर पर है वही दूसरी ओर राजस्व के कुछ दफ्तर पसंद अधिकारयों की वजह से अराजक तत्वों द्वारा राज्य की जमीन को खुलेआम हड़पने का खेल चल रहा है।

अब ऐसे में समय रहते राजस्व के अधिकारी अपनी गहरी नींद से नहीं जागे तो जिले की व्यवस्था बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    घुरू अमेरी रोड का हाल हुआ बेहाल, गड्ढों में गिर रही आम जनता, आला अधिकारी क्या बड़ी घटना का कर रहे इंतजार?

    बिलासपुर। जिला मुख्यालय से मात्र 08 km दूर स्थित घुरू अमेरी रोड इन दिनों बेहद बदहाल नज़र आ रहा है। आलम यह है कि हर रोज इस रोड से गुजरने…

    Read more

    सकरी बिजली विभाग की व्यवस्था हो रही बदहाल, जिम्मेदार अधिकारी मौन।

    बिलासपुर। बिलासपुर जिले की सकरी बिजली विभाग की व्यवस्था दिन पर दिन बदहाल होती नज़र आ रही है, इसका सबसे बड़ा कारण पूर्व में बरती गई लापरवाही है। बिजली संचालन…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।