बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस उपलक्ष्य रक्तदान शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

बिलासपुर बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, बिलासपुर तथा क्षेत्र की विभिन्न शाखाओं में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

बैंक द्वारा आयोजित इस अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग देना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

स्थापना दिवस के अवसर पर सायंकाल क्षेत्रीय कार्यालय के स्टाफ सदस्यों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं।

विशेष आकर्षण के रूप में साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव पर आधारित एक प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से डिजिटल लेन-देन में सावधानी बरतने, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने तथा सुरक्षित बैंकिंग अपनाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख श्री प्रदीप कुमार यादव, उप क्षेत्रीय प्रमुख श्री सुबोध कुमार लाल सहित बैंक ऑफ बड़ौदा के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा केवल बैंकिंग सेवाओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों एवं जनजागरूकता के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी निरंतर निर्वहन करता है।कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बैंक की प्रगति, ग्राहक सेवा में उत्कृष्टता तथा समाजहित के कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने के साथ हुआ।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।