बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस पर पैदल मार्च एवं 119 पौधों का वृक्षारोपण।

बिलासपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राजकिशोर नगर शाखा से छठघाट तक पैदल मार्च का आयोजन किया गया। इसके पश्चात प्रयास आवासीय छात्रावास, बिलासपुर परिसर में 119 पौधों का वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण को बढ़ावा देना तथा समाज में वृक्षारोपण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था। इस अभियान में बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, प्रयास आवासीय छात्रावास के विद्यार्थियों सहित लगभग 150 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल थे। इस अवसर पर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग श्री संजय चंदेल, बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख श्री प्रदीप कुमार यादव तथा उप क्षेत्रीय प्रमुख श्री सुबोध कुमार लाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने विद्यार्थियों से अपने करियर के प्रति सजग रहने, लगन एवं मेहनत से अध्ययन करने तथा अपने माता-पिता और समाज का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ पर्यावरण उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत किए जा रहे इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

क्षेत्रीय प्रमुख श्री प्रदीप कुमार यादव ने बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बैंक द्वारा सामाजिक बैंकिंग के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बैंक प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, एजुकेशन लोन, किसान योजनाओं सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक वित्तीय सेवाएं पहुंचाने तथा वित्तीय समावेशन को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान भी किया।

इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।

बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों, अतिथियों एवं प्रयास आवासीय छात्रावास के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक सरोकार, वित्तीय समावेशन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण रहा।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।