सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के संस्थापक सर सोराबजी पोचखानावाला की 144वीं जयंती पर दीप प्रज्जवलित कर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित ।

रायपुर। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के महान संस्थापक सर सोराबजी पोचखानावाला की 144 वीं जयंती के पावन अवसर पर आंचलिक कार्यालय रायपुर एवं क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्थानीय शाखा कार्यालयों के सभी स्टाफ सदस्य सपरिवार सहित उत्साह पूर्वक सम्मिलित होकर, इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।इस कार्यक्रम में अंचल प्रमुख श्री बी.आर. रामा कृष्णा नायक एवं क्षेत्रीय प्रमुख श्री राज किशोर केरकेट्‌टा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन में रायपुर स्थित आंचलिक एवं क्षेत्रीय कार्यालयों के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा स्थानीय शाखाओं के स्टाफ सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पूरे उत्साह एवं जोश के साथ दीप प्रज्जवलित कर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल संस्थापक की प्रेरणादायक विरासत को स्मरण करना था, बल्कि बैंक के मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामूहिक एकजुटता के महत्व को भी रेखांकित करना था। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्यों नें बैंक के विकास पथ को और अधिक सशक्त बनाने तथा “विकसित बैंक से महान बैंक” की दिशा में अग्रसर होने का सामूहिक संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में अंचल प्रमुख एवं क्षेत्रीय प्रमुख ने उपस्थित स्टाफ को संबोधित करते हुए सर सोराबजी पोचखानावाला के दृष्टिकोण, दूरदर्शिता एवं बैंक की स्थापना में उनके योगदान को रेखांकित किया तथा बैंक की निरंतर प्रगति हेतु सभी से समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।इस प्रेरक आयोजन ने सभी कर्मचारियों में संस्थापक के मूल्यों को पुन: जीवंत किया और टीम भावना को सुदृढ़ करते हुए बैंक के गौरवशाली भविष्य की नींव को और अधिक मजबूत किया।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    बिलासपुर में “प्रभा मिलिट्स कैफे” का भव्य शुभारंभ; महापौर पूजा विधानी और कैट अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने की नारी सशक्तिकरण की सराहना

    बिलासपुर। 14 जुलाई 2026: स्वास्थ्य, पोषण और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज बिलासपुर के शासकीय कन्या बिलासा स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में “प्रभा मिलिट्स कैफे” का भव्य…

    Read more

    सीबीओए के महासचिव रवि कुमार का दो दिवसीय रायपुर दौरा, कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा के आसार।

    रायपुर। केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (सीबीओए) के श्री बी. के. उपाध्याय ,रायपुर मंडल के मंडल कोऑर्डिनेटिंग ऑफिसर (CCO) ने बताया कि अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी) नवंबर 2027 के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    बिलासपुर में “प्रभा मिलिट्स कैफे” का भव्य शुभारंभ; महापौर पूजा विधानी और कैट अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने की नारी सशक्तिकरण की सराहना

    बिलासपुर में “प्रभा मिलिट्स कैफे” का भव्य शुभारंभ; महापौर पूजा विधानी और कैट अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने की नारी सशक्तिकरण की सराहना

    श्री शेख समी उर रहमान ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण किया ।*

    श्री शेख समी उर रहमान ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण किया ।*

    सीबीओए के महासचिव रवि कुमार का दो दिवसीय रायपुर दौरा, कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा के आसार।

    सीबीओए के महासचिव रवि कुमार का  दो दिवसीय रायपुर दौरा, कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा के आसार।

    बिलासपुर IMA हॉल में उत्कृष्ट चिकित्सकों का सम्मान , जिले के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी भी रहे मौजूद।

    बिलासपुर IMA हॉल में उत्कृष्ट चिकित्सकों का सम्मान , जिले के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी भी रहे मौजूद।

    बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस ने मानवीय मूल्यों का दिया अनोखा परिचय, गंभीर मरीज के लिए बनाया ग्रीन कॉरिडोर, एयर एंबुलेंस द्वारा भेजा गया हैदराबाद ।

    बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस ने मानवीय मूल्यों का दिया अनोखा परिचय, गंभीर मरीज के लिए बनाया ग्रीन कॉरिडोर, एयर एंबुलेंस द्वारा भेजा गया हैदराबाद ।

    छत्तीसगढ़ सरकार ने व्यापारियों को दी ट्रेड लाइसेंस से बड़ी राहत, व्यापारियों ने जताया आभार।

    छत्तीसगढ़ सरकार ने व्यापारियों को दी ट्रेड लाइसेंस से बड़ी राहत, व्यापारियों ने जताया आभार।