सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के संस्थापक सर सोराबजी पोचखानावाला की 144वीं जयंती पर वाकथन कार्यक्रम आयोजित।

रायपुर। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के महान संस्थापक सर सोराबजी पोचखानावाला की 144वीं जयंती के पावन अवसर पर आज दिनांक 08 अगस्त 2025 को आंचलिक कार्यालय रायपुर एवं क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में वाकथन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में अंचल प्रमुख श्री बी. आर. रामा कृष्णा नायक एवं क्षेत्रीय प्रमुख श्री राज किशोर केरकेट्टा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन में रायपुर स्थित आंचलिक एवं क्षेत्रीय कार्यालयों के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा स्थानीय शाखाओं के स्टाफ सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पूरे उत्साह एवं जोश के साथ वाकथन में भाग लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल संस्थापक की प्रेरणादायक विरासत को स्मरण करना था, बल्कि बैंक के मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामूहिक एकजुटता के महत्व को भी रेखांकित करना था। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्यों ने बैंक के विकास पथ को और अधिक सशक्त बनाने तथा “विकसित बैंक से महान बैंक” की दिशा में अग्रसर होने का सामूहिक संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में अंचल प्रमुख एवं क्षेत्रीय प्रमुख ने उपस्थित स्टाफ को संबोधित करते हुए सर सोराबजी पोचखानावाला के दृष्टिकोण, दूरदर्शिता एवं बैंक की स्थापना में उनके योगदान को रेखांकित किया तथा बैंक की निरंतर प्रगति हेतु सभी से समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।इस प्रेरक आयोजन ने सभी कर्मचारियों में संस्थापक के मूल्यों को पुनः जीवंत किया और टीम भावना को सुदृढ़ करते हुए बैंक के गौरवशाली भविष्य की नींव को और अधिक मजबूत किया।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।