वार्ड संख्या 06 की स्ट्रीट लाइटे हो रही है ख़राब, उच्च अधिकारी आखिर कब लेंगे संज्ञान ?

वर्धमान दुकान के पीछे लगी स्ट्रीट लाइट

बिलासपुर,यदुनंदन नगर। तिफरा नगर निगम अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या 06 की कालोनियों में इन दिनों स्ट्रीट लाइटों में आ रही लगातार खराबी की वजह से वार्ड में पर्याप्त रोशनी नहीं मिल पा रही है।

जिसका असर अब कुछ गलियों में यह भी दिख रहा है कि अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ अराजक तत्व गलियों में सरेआम बैठकर देर रात तक नशीली वस्तुओं का सेवन करते देखे जा रहे है।

आपको बता दे कि वार्ड संख्या 06 से जुड़ी गली जो वर्धमान दुकान के ठीक पीछे के खम्बे में स्ट्रीट लाइट विगत 02 वर्ष पूर्व लगाई गई थी पर आपको बता दे कि इस खम्बे में लगाई गई लाइट 02 वर्ष में कई बार ख़राब हो चुकी है शिकायत मिलने पर निगम द्वारा खानापूर्ति हेतु लाइटे तो लगाई जाती पर ये लाइट इतनी खटिया होती है जो कुछ दिनों में गुल हो जाती है ।

सवाल तब खड़ा हुआ जब इस खम्बे में लगी स्ट्रीट लाइट विगत तीन माह से खराब है पर जिम्मेदार अधिकारियों ने इसे सुधार करवाने की एक बार भी कोशिश नहीं की जो निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है।

जहाँ एक ओर छत्तीसगढ़ सरकार और बिलासपुर जिला अधिकारी द्वारा सभी जोन को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि निगम से जुड़ी किसी भी गली में लगी स्ट्रीट लाइट सुचारू रूप जलती होनी चाहिए पर निर्देश के उलट तिफरा जोन अपनी भूमिका निभा रहा है।

इस कड़ी में आपको बता दे कि वर्धमान गली के पीछे ही अक्सर कुछ असमाजिक तत्व देर रात गलियों में सरेआम बैठकर नशीली वस्तुओं का सेवन करते देखे जा रहे है।

इस शिकायत पर ख़बर लिखे जाने के बाद सिरगिट्टी पुलिस द्वारा कई बार कार्यवाही और समझाइश दी जा चुकी है।

लगातार शिकायत को देखते हुए वार्ड संख्या 06 के पार्षद ने इस जगह पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कराई पर यह स्ट्रीट लाइट कुछ दिन में बंद हो जाती है। यदि समय रहते इस विषय पर संज्ञान नहीं लिया गया तो निगम की कार्यशैली पर सवाल उठना तय है।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।