घुरू रोड का हाल बेहाल, रोड के गड्ढे दे रहे दुर्घटना का निमंत्रण, आला अधिकारी नहीं ले रहे सुध।

बिलासपुर। बिलासपुर जिले की सबसे बड़ी कॉलोनी यदुनंदनगर से जुड़ा घुरू रोड इन दिनों अपनी अंतिम अवस्था में जा पहुंचा है , अब आलम यह है कि सड़क में गढ़ा है या गड्ढे में सड़क इसका अंदाजा लगाना मतलब जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है, इस रोड से गुजरने वाले राहगीर अपनी गाड़ियों से गढ़ों में फिसल कर गिर रहे है जिस कारण उन्हें गंभीर चोट भी आ रही है।

तक्षशिला विद्यालय के पास

घुरू रोड, यदुनंदन नगर, अमेरी, गोकुलधाम व उस्लापुर जैसी प्रमुख जगहों से जोड़ने वाली सड़क है पर इन दिनों इतनी जर्जर स्थिति में जा पहुंची है जिस कारण इस रोड में आवागमन करना किसी बड़ी दुर्घटना को न्यौता देने से कम नहीं है।

इस रोड से जुड़े कई महत्वपूर्ण विद्यालय, तक्षशिला, एमजीएम व सेंट फ्रांसिस जैसे विद्यालय तक पहुंचने का यही एक मार्ग है।

सूत्र बताते है कि इस रोड का मरम्मत हर वर्ष किया जाता है पर भ्रष्टाचार की संलिप्तता की वजह से यह रोड कम समय में उखड़ जाता है।

इस कड़ी में आपको बता दे कि इस रोड से आए दिन आला अधिकारियों का आवागमन होता है साथ ही इस रोड से जुड़ने वाले वार्ड संख्या 04 के पार्षद का भी निवास है ।

फिर भी इस जर्जर सड़क की सुध न पार्षद ने ली और न ही जिम्मेदार अधिकारयों ने अब ऐसी स्थिति में ऐसा लगता है कि जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे है।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।