झूलेलाल वार्ड में ₹5 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन, वार्डवासियों को आवागमन में मिलेगी राहत

तिल्दा नेवरा।नगर पालिका तिल्दा नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 (झूलेलाल वार्ड) में लगभग ₹5,00,000 की लागत से बनने वाली सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। यह सड़क नेहा मेडिकल से निहिचालानी परिवार के घर तक बनाई जाएगी, जिससे वार्डवासियों को आवागमन में सुविधा तथा बरसात के दिनों में कीचड़ व जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा और नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं वार्ड की पार्षद पलक विकास सुखवानी ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन विधि-विधान के साथ संपन्न कराया।इस अवसर पर पलक विकास सुखवानी ने कहा—“मैं वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद होने के साथ-साथ नगर पालिका की उपाध्यक्ष भी हूँ। मेरा संकल्प है कि मेरा वार्ड कभी पिछड़ा नहीं रहेगा। यहां विकास की लहर लगातार जारी रहेगी। वार्डवासियों की सुविधाएँ और मूलभूत आवश्यकताएँ सर्वोच्च प्राथमिकता पर हैं और आगे भी रहेंगी।”वहीं भाजपा नेता अनिल अग्रवाल ने कहा कि “नगर में सड़क और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत बनाने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं। यह सड़क निर्माण वार्डवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी होगा।”कार्यक्रम में नगर पालिका पार्षद ईश्वर यदु , पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी, सिंधी समाज के प्रमुख वरिष्ठजन किशोर सतपाल, मोतीराम ज्ञानचंदानी, अनिल नीचलानी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।