स्वच्छ तिल्दा-नेवरा अभियान: नियम तोड़ने पर 11 नवंबर से लगेगा ₹5000 का जुर्माना​तिल्दा-नेवरा।

स्वच्छ तिल्दा-नेवरा अभियान के लिए नगर पालिका सख्तनियमों का पालन न करने पर लगेगा ₹5000 का जुर्माना — 11 नवंबर से लागूतिल्दा-नेवरा।नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला वर्मा एवं पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री विकास सुखवानी की अध्यक्षता में व्यापारी संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के प्रमुख व्यापारियों, दुकानदारों एवं सब्जी विक्रेताओं को कचरा प्रबंधन को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में नगर पालिका प्रशासन ने कहा कि कोई भी व्यापारी या दुकानदार खुले में कचरा नहीं फेंकेगा। हर दुकान एवं प्रतिष्ठान में कचरा काले रंग की झिल्ली/कवर में ही इकट्ठा करना होगा। नगर पालिका की कचरा गाड़ी प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे पहुंचेगी, जिसमें दुकानदारों को झिल्ली में भरा कचरा सीधे डालना होगा।नगर पालिका प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि—स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर सीधे ₹5000 का जुर्माना लगाया जाएगा।शिकायत करने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।इस दौरान पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री विकास सुखवानी ने कहा कि—“तिल्दा-नेवरा को स्वच्छ और सुंदर बनाने में हर नागरिक और व्यापारी की भागीदारी आवश्यक है। यदि हम सभी निर्धारित प्रणाली के अनुसार कचरा देंगे तो हमारा शहर निश्चित रूप से स्वच्छ नगर की श्रेणी में अग्रणी होगा।”नगर पालिका प्रशासन के अनुसार यह नियम 11 नवंबर 2025 से नगर क्षेत्र में पूरी सख्ती के साथ लागू होंगे।नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों को ₹5000 का जुर्माना भरना पड़ेगा।बैठक में नगर पालिका CMO, सफाई शाखा के अधिकारी-कर्मचारी, पार्षद ईश्वर यदु सहित अन्य पार्षद एवं बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    बिलासपुर में “प्रभा मिलिट्स कैफे” का भव्य शुभारंभ; महापौर पूजा विधानी और कैट अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने की नारी सशक्तिकरण की सराहना

    बिलासपुर। 14 जुलाई 2026: स्वास्थ्य, पोषण और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज बिलासपुर के शासकीय कन्या बिलासा स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में “प्रभा मिलिट्स कैफे” का भव्य…

    Read more

    बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस ने मानवीय मूल्यों का दिया अनोखा परिचय, गंभीर मरीज के लिए बनाया ग्रीन कॉरिडोर, एयर एंबुलेंस द्वारा भेजा गया हैदराबाद ।

    बिलासपुर। यातायात पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल पेश की है। गंभीर रूप से बीमार 54 वर्षीय मरीज को एयर एंबुलेंस के जरिए हैदराबाद भेजने के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    बिलासपुर में “प्रभा मिलिट्स कैफे” का भव्य शुभारंभ; महापौर पूजा विधानी और कैट अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने की नारी सशक्तिकरण की सराहना

    बिलासपुर में “प्रभा मिलिट्स कैफे” का भव्य शुभारंभ; महापौर पूजा विधानी और कैट अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने की नारी सशक्तिकरण की सराहना

    श्री शेख समी उर रहमान ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण किया ।*

    श्री शेख समी उर रहमान ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण किया ।*

    सीबीओए के महासचिव रवि कुमार का दो दिवसीय रायपुर दौरा, कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा के आसार।

    सीबीओए के महासचिव रवि कुमार का  दो दिवसीय रायपुर दौरा, कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा के आसार।

    बिलासपुर IMA हॉल में उत्कृष्ट चिकित्सकों का सम्मान , जिले के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी भी रहे मौजूद।

    बिलासपुर IMA हॉल में उत्कृष्ट चिकित्सकों का सम्मान , जिले के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी भी रहे मौजूद।

    बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस ने मानवीय मूल्यों का दिया अनोखा परिचय, गंभीर मरीज के लिए बनाया ग्रीन कॉरिडोर, एयर एंबुलेंस द्वारा भेजा गया हैदराबाद ।

    बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस ने मानवीय मूल्यों का दिया अनोखा परिचय, गंभीर मरीज के लिए बनाया ग्रीन कॉरिडोर, एयर एंबुलेंस द्वारा भेजा गया हैदराबाद ।

    छत्तीसगढ़ सरकार ने व्यापारियों को दी ट्रेड लाइसेंस से बड़ी राहत, व्यापारियों ने जताया आभार।

    छत्तीसगढ़ सरकार ने व्यापारियों को दी ट्रेड लाइसेंस से बड़ी राहत, व्यापारियों ने जताया आभार।