यूनियन बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर को बैंकिंग क्षेत्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी।

बिलासपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के संयोजन में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बिलासपुर (बैंक) का गठन ,गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग, भारत सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुरूप बिलासपुर नगर में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बिलासपुर (बैंक) का गठन किया गया है।

यह समिति नगर स्थित बैंकों एवं बीमा कंपनियों में भारत सरकार की राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक संयुक्त मंच के रूप में कार्य करेगी।

इस समिति का गठन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के संयोजन में किया गया है तथा श्री रणधीर कुमार, क्षेत्रीय प्रमुख, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बिलासपुर को समिति का अध्यक्ष नामित किया गया है। समिति में बिलासपुर नगर स्थित सभी राष्ट्रीयकृत एवं निजी क्षेत्र के बैंक तथा प्रमुख बीमा कंपनियाँ सदस्य संस्थान के रूप में सम्मिलित हैं।

समिति का प्रमुख उद्देश्य भारत सरकार की राजभाषा नीति, राजभाषा अधिनियम, राजभाषा नियमों एवं वार्षिक कार्यक्रम के अनुपालन की स्थिति की नियमित समीक्षा करना, राजभाषा हिंदी के प्रगतिशील तथा व्यापक उपयोग को बढ़ावा देना तथा सदस्य कार्यालयों द्वारा हिंदी के प्रयोग में आने वाली कठिनाइयों के निराकरण के लिए समन्वित प्रयास करना है।

समिति के अंतर्गत वर्ष में नियत अंतराल पर बैठकों, कार्यशालाओं, निरीक्षणों एवं प्रचार-प्रसार कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बिलासपुर (बैंक) के गठन से बिलासपुर नगर के बैंकिंग एवं बीमा क्षेत्र में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को नए आयाम प्राप्त होंगे तथा ग्राहक-सेवा से लेकर आंतरिक कार्य-संचालन तक हिंदी के उपयोग को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले CAIT एवं अन्य व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल, व्यापारियों पर अतिरिक्त MDR को लेकर रखी चिंताएँ देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स…

    Read more

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर । कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) बिलासपुर इकाई, ‘भारत बैग हाउस’ के संचालकों और स्थानीय व्यापारी बंधुओं की आज बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) के साथ एक अत्यंत…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।