Iran-America Conflict : ईरान ने अमेरिका के खिलाफ किया जवाबी हमला, कतर और इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं मिसाइलें

Iran-America Conflict : अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए हमले के जवाब में ईरान ने कड़ा पलटवार किया है। देर रात ईरान ने कतर और इराक में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों पर मिसाइलें दागीं। कतर की राजधानी दोहा के पास स्थित अल-उदीद एयरबेस, जो मध्य पूर्व में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा माना जाता है, उस पर ईरान ने 6 मिसाइलें दागीं।ईरान के सरकारी टेलीविजन ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह अमेरिका की आक्रामकता के खिलाफ एक “शक्तिशाली और सफल जवाब” है। ईरान ने इसे अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए आवश्यक करार दिया। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब कतर ने पहले से ही अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया था।कतर का दावा – मिसाइलें हवा में ही नष्टकतर के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि देश की एयर डिफेंस सिस्टम ने मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया और किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई है। हालांकि दोहा में कई धमाकों की आवाज सुनी गई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।बता दें कि कतर के अल-उदीद एयरबेस में 8,000 से 10,000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। यह अड्डा अमेरिका के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जाता है।इराक में भी हमलाईरान ने इराक में स्थित ऐन अल-असद एयरबेस को भी निशाना बनाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी गईं। इससे पहले सीरिया के हसाका प्रांत में भी एक अमेरिकी बेस पर हमला हो चुका है।छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करेंलल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करेंखेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंऔर पढ़ें

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    महेश ठाकुर को कांग्रेस पार्टी ने दी नई जिम्मेदारी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री बनाए गए, युवा नेताओं में खुशी की लहर।

    बिलासपुर। कांग्रेस पार्टी ने एकबार फिर युवाओं को नई जिम्मेदारी सौंपकर यह दर्शाया है कि आज भी पार्टी के उच्च नेताओं में युवा देश के भविष्य की जड़ है ये…

    Read more

    एसईसीआर की सोशल मीडिया एजेंसी के युवकों ने युवक को पीटा, तोरवा पुलिस ने दर्ज की FIRबिलासपुर।

    बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) में कार्यरत सोशल मीडिया एजेंसी डिग्री 360 सॉल्यूशंस प्रा. लि. के युवकों पर एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। जानकारी के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    घुरू अमेरी रोड का हाल हुआ बेहाल, गड्ढों में गिर रही आम जनता, आला अधिकारी क्या बड़ी घटना का कर रहे इंतजार?

    घुरू अमेरी रोड का हाल हुआ बेहाल, गड्ढों में गिर रही आम जनता, आला अधिकारी क्या बड़ी घटना का कर रहे इंतजार?

    सकरी बिजली विभाग की व्यवस्था हो रही बदहाल, जिम्मेदार अधिकारी मौन।

    सकरी बिजली विभाग की व्यवस्था हो रही बदहाल, जिम्मेदार अधिकारी मौन।

    छत्तीसगढ़ में एयरटेल की ग्राहकों को नई सौगात।

    छत्तीसगढ़ में एयरटेल की ग्राहकों को नई सौगात।

    बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस उपलक्ष्य रक्तदान शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

    बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस उपलक्ष्य रक्तदान शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

    बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस पर पैदल मार्च एवं 119 पौधों का वृक्षारोपण।

    बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस पर पैदल मार्च एवं 119 पौधों का वृक्षारोपण।

    ग्राम पंचायत पनौली में तालाब की मेड पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा ज़बरन कब्जा कर किया जा रहा भवन निर्माण, शिकायत के बाद भी राजस्व अधिकारी मौन।

    ग्राम पंचायत पनौली में  तालाब की मेड पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा ज़बरन कब्जा कर किया जा रहा भवन निर्माण, शिकायत के बाद भी राजस्व अधिकारी मौन।