एसईसीआर की सोशल मीडिया एजेंसी के युवकों ने युवक को पीटा, तोरवा पुलिस ने दर्ज की FIRबिलासपुर।

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) में कार्यरत सोशल मीडिया एजेंसी डिग्री 360 सॉल्यूशंस प्रा. लि. के युवकों पर एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सत्य प्रकाश पाण्डेय खरीदारी करने जा रहा था, तभी एजेंसी से जुड़े शिवकांत द्विवेदी, उसके भाई नीतीश द्विवेदी और दो अन्य युवकों ने उसे रोक लिया।

आरोप है कि इन लोगों ने सत्यप्रकाश का मोबाइल और मोटरसाइकिल छीन ली और बुरी तरह मारपीट की। किसी तरह सत्यप्रकाश पांडेय ने भागकर जान बचाई। मामले की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिस ने चार आरोपियों पर धारा 296, 351(2), 115(2) और 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक आए दिन राहगीरों और महिलाओं से छेड़छाड़ व धमकाने जैसी हरकतें करते हैं। साथ ही एजेंसी की कार्यप्रणाली और रेलवे में इसके प्रभावशाली दखल पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर । कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) बिलासपुर इकाई, ‘भारत बैग हाउस’ के संचालकों और स्थानीय व्यापारी बंधुओं की आज बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) के साथ एक अत्यंत…

    Read more

    सकरी बिजली विभाग की व्यवस्था हो रही बदहाल, जिम्मेदार अधिकारी मौन।

    बिलासपुर। बिलासपुर जिले की सकरी बिजली विभाग की व्यवस्था दिन पर दिन बदहाल होती नज़र आ रही है, इसका सबसे बड़ा कारण पूर्व में बरती गई लापरवाही है। बिजली संचालन…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।