“श्री अंतर सिंह आर्य, माननीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में बैठक संपन्न”

बिलासपुर। केन्द्रीय मंत्रालयों/ विभागों के स्तर पर अनुसूचित जनजातियों के विकास के लिए विभिन्न सुरक्षणों एवं कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की समीक्षा की”* 15 नवम्बर’ को श्री अंतर सिंह आर्य, माननीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की बैठक आज 15 नवम्बर, 2025 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, जोनल सभा कक्ष में संपन्न हुई । इस बैठक में माननीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री आर. के, दूबे, उपनिदेशक, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, श्री अंकित कुमार सेन, अनुसंधान अधिकारी, श्री राजीव सक्सेना, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के निजी सचिव, श्री पी. के. दास, अनुसंधान अधिकारी एवं कार्यालय प्रमुख छ.ग. तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी विभागाध्यक्ष, सचिव, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे,सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे । केन्द्रीय मंत्रालयों/ विभागों के स्तर पर अनुसूचित जनजातियों के विकास के लिए विभिन्न सुरक्षणों एवं कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की समीक्षा की बैठक श्री अंतर सिंह आर्य, माननीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के साथ सर्व प्रथम बैठक अनुसूचित जनजाति रेल कर्मचारियो, अनुसूचित जनजाति संगठन के साथ बैठक आयोजन किया गया है । इस बैठक में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक श्री विजय कुमार साहू के साथ मुख्यालय के समस्त विभागाध्यक्ष, सचिव, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे ।बैठक में सर्वप्रथम श्री विजय कुमार साहू, अपर महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने श्री अंतर सिंह आर्य, माननीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सहित समस्त अतिथियों स्वागत किया । इसके पश्चात अपने स्वागत भाषण में श्री विजय कुमार साहू, अपर महाप्रबंधक ने माननीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सहित समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताते हुए समस्त उपलब्धियों के लिए यहां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लगन एवं कर्मठता को बताया । साथ ही उन्होनें माननीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सहित समस्त अतिथियों के बिलासपुर आगमन पर आभार व्यक्त कर अनुसूचित जनजाति वर्ग के कर्मचारियों के हितो एवं उनके जानकारी देते हुए निरंतर मानीटरिंग करने की बात कही । मुख्य अतिथि श्री अंतर सिंह आर्य, माननीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने अपने उद्वबोधन में कहा कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की गौरवशाली परंपरा को आप लोग अच्छी तरह आगे बढ़ा रहे है एवं आशा है कि यह क्रम आगे भी जारी रहेगी । उन्होनें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अनूसुचित जनजाति वर्ग के रेलकर्मिंयों तथा इस वर्ग में रिक्त पदों को भरे जाने की भी जानकारी ली । साथ ही उन्होनें इस वर्ग के कर्मचारियों की पदोन्नति, स्थानांतरण एवं भर्ती के लिए नियमानुसार प्रक्रिया पर ज़ोर दिया । उन्होनें आगे अनूसुचित जनजाति के उत्थान के लिए पूरे देश में रेल के परिप्रेक्ष्य में जनजाति इलाकों के विकास में रेलवे की भूमिका के संबंध में चर्चा की । इस अवसर पर उन्होनें अलग-अलग जगहों पर आयोग के कार्यकाल के दौरान सज्ञान में आए महत्वपूर्ण विषयों एवं अनुभवो को भी सभी के साथ साझा किया । साथ ही उन्होने हर्ष व्यक्त करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में एडमिनिस्ट्रेशन, अनुसूचित जनजाति यूनियन एवं कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल की सराहना की।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    सकरी बिजली विभाग की व्यवस्था हो रही बदहाल, जिम्मेदार अधिकारी मौन।

    बिलासपुर। बिलासपुर जिले की सकरी बिजली विभाग की व्यवस्था दिन पर दिन बदहाल होती नज़र आ रही है, इसका सबसे बड़ा कारण पूर्व में बरती गई लापरवाही है। बिजली संचालन…

    Read more

    बिलासपुर में “प्रभा मिलिट्स कैफे” का भव्य शुभारंभ; महापौर पूजा विधानी और कैट अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने की नारी सशक्तिकरण की सराहना

    बिलासपुर। 14 जुलाई 2026: स्वास्थ्य, पोषण और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज बिलासपुर के शासकीय कन्या बिलासा स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में “प्रभा मिलिट्स कैफे” का भव्य…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    घुरू अमेरी रोड का हाल हुआ बेहाल, गड्ढों में गिर रही आम जनता, आला अधिकारी क्या बड़ी घटना का कर रहे इंतजार?

    घुरू अमेरी रोड का हाल हुआ बेहाल, गड्ढों में गिर रही आम जनता, आला अधिकारी क्या बड़ी घटना का कर रहे इंतजार?

    सकरी बिजली विभाग की व्यवस्था हो रही बदहाल, जिम्मेदार अधिकारी मौन।

    सकरी बिजली विभाग की व्यवस्था हो रही बदहाल, जिम्मेदार अधिकारी मौन।

    छत्तीसगढ़ में एयरटेल की ग्राहकों को नई सौगात।

    छत्तीसगढ़ में एयरटेल की ग्राहकों को नई सौगात।

    बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस उपलक्ष्य रक्तदान शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

    बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस उपलक्ष्य रक्तदान शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

    बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस पर पैदल मार्च एवं 119 पौधों का वृक्षारोपण।

    बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस पर पैदल मार्च एवं 119 पौधों का वृक्षारोपण।

    ग्राम पंचायत पनौली में तालाब की मेड पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा ज़बरन कब्जा कर किया जा रहा भवन निर्माण, शिकायत के बाद भी राजस्व अधिकारी मौन।

    ग्राम पंचायत पनौली में  तालाब की मेड पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा ज़बरन कब्जा कर किया जा रहा भवन निर्माण, शिकायत के बाद भी राजस्व अधिकारी मौन।