केनरा बैंक द्वारा वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर का आयोजन

नया रायपुर। केनरा बैंक द्वारा दिनांक 17.09.2025 को अभनपुर विकासखंड के सोनपैरी ग्राम पंचायत में भारत सरकार, वित्त मंत्रालय,वित्तीय सेवाएं विभाग, के निर्देशों के अनुसार वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर केनरा बैंक के प्रधान कार्यालय से महाप्रबंधक श्री धनंजय सिंह जी, क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर के क्षेत्रीय प्रमुख एवं उप महाप्रबंधक श्री एस के शुक्ला जी, भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक श्री दीपक अभिषेक जी, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री मोहम्मद मोफीज़ जी, भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रबंधक श्री अविनाश टोप्पो जी तथा केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर से मंडल प्रबंधक श्री राहुल वर्मा और वित्तीय समावेशन अनुभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में ग्रामीणों, स्व-सहायता समूह सहित अन्य लाभार्थियों ने री-केवाईसी, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि जनसुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाया। शिविर में वित्तीय साक्षरता, साइबर क्राइम से सतर्क रहने के उपाय, जन सुरक्षा योजनाओं से जुड़ने से लाभ आदि के बारे में जानकारी दी गई। महाप्रबंधक श्री धनंजय सिंह ने ग्रामवासियों को शिविर में री-केवाईसी प्रक्रिया को पूर्ण करने के लाभ के बारे में जानकारी दी और देश के व्यापक हित में बैंक से जुड़ने का आग्रह किया। इस शिविर का आयोजन केनरा बैंक ने किया और साथ ही, शिविऱ में बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया औऱ बैंक ऑफ इंडिया के स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।