सिरगिट्टी थाना अंतर्गत आने वाले यदुनंदन नगर में देर रात खुल रही दुकानों को सिरगिट्टी थाना प्रभारी का सख्त निर्देश, मनमानी पड़ेगी भारी।

बिलासपुर, यदुनंदन नगर। सिरगिट्टी थाना अंतर्गत आने वाले यदुनंदन नगर कॉलोनी में इन दिनों देर रात तक दुकानों का संचालन लगातार जारी है।कॉलोनी के प्रमुख स्थान तिरंगा चौक, सेक्टर डी रोड में देर रात तक दुकानों का लगातार संचालन हो रहा है।

इन जगहों पर देर रात तक दुकान संचालक नशीले पदार्थों को बेचते देखे जा रहे है।सूत्र बताते हैं कि इन जगहों पर प्रायः कुछ अराजक युवकों द्वारा विवाद की स्थिति बनते देखी जा रही है।आलम यह है कि कुछ युवकों द्वारा मध्य रात्रि तक शोर शराबा करते कॉलोनी की सड़कों पर लगातार देखें जा रहे है ,जिस कारण कॉलोनी में निवासरत आम जनता को असुविधा हो रही है।

बिलासपुर जिले के पुलिस कप्तान ने अपने प्रहार अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि जिले की शांति व्यवस्था यदि किसी ने कही भी बाधित की तो उसे बिलासपुर पुलिस अपनी भाषा में सबक सिखाना जानती है।

मिली जानकारी के अनुसार इस शिकायत के संबंध में सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केवट से जानकारी मांगी तो उन्होंने मीडिया कर्मियों को बताया कि उनकी ओर से पूर्व में भी सभी दुकानदारों को देर रात तक दुकानों को न खोलने की समझाइश दी जा चुकी है।

यदि दुकान संचालकों ने मनमानी जारी रखी तो सिरगिट्टी पुलिस ऐसे दुकान संचालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के लिए तैयार है।अब देखना होगा कि दुकान संचालक इस चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेते है।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।