तिफरा जोन क्रमांक 02 की उदासीन कार्यशैली की वजह वार्ड संख्या 06 की मूलभूत व्यवस्था अपने निचले स्तर पर रोड, नाली लाइट की व्यवस्था बदहाल।

बिलासपुर, यदुनंदन नगर। डबल इंजन वाली सरकार के होते हुवे भी सूबे का सबसे उद्यम जिला बिलासपुर के नगर पालिक निगम तिफरा जोन क्रमांक 02 में इन दिनों अपने वार्ड र्मे मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने में पीछे होता दिख रहा है।

अब आलम यह है कि यदि वार्ड की कालोनियों में यदि स्ट्रीट लाइट ख़राब हो जाए तो इसे सुधरने में महीनों महीनों तक निगम की ओर ताक लगाए रहना पड़ता है।

वर्धमान दुकान के पीछे गली में 03 माह से बंद स्ट्रीट लाइट

निगम में जिम्मेदार अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी रहती है।

जिसका खामियाजा वार्ड की आम जनता को भुगतना पड़ता है। इस कड़ी में आपको बता दे कि तिफरा जोन से जुड़े वार्ड संख्या 06 में अब मूलभूत सुविधाए उपलब्ध कराने में वार्ड पार्षद को कई बार तिफरा निगम के चक्कर लगाना पड़ रहा है ,पर गहरी नींद में सोए निगम के उच्च अधिकारी मामले में संज्ञान लेने से परहेज करते है।

सूत्र बताते है कि वार्ड संख्या 06 में कॉलोनी की कई प्राइम लोकेशन की स्ट्रीट लाइट कई माह से बन्द है जिसकी सूचना वार्ड पार्षद को दी गई पर वार्ड पार्षद निगम की उदासीन कार्यशैली की वजह से कार्य समय पर पूरा कराने में असमर्थ रहे। आखिर में पार्षद ने अपनी जनता को सुविधा मुहैया कराने के वादे से अपने पार्षद निधि से स्ट्रीट लाइट लगाने का आश्वासन दिया जो उनके योग्य जनप्रतिनिधि की ओर इशारा करता है।

आपको बता दे कि वार्ड की सड़के लगभग जर्जर अवस्था में जा चुकी है वार्ड के कुछ हिस्से में बनी नालियां जर्जर हो चुकी है।

अब ऐसे में सवाल उठता है कि राज्य में संचालित भाजपा की सरकार डबल इंजन के साथ संचालित होने के बावजूद यदि आम जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ा तो इसका असर आगामी चुनावों में भी देखने को मिल सकता है।

अब यदि समय रहते जिले के जिला अधिकारी साहब ने संज्ञान नहीं लिया तो आम जनता की मुश्किल दिन पर दिन बढ़ती जाएगी जो कही से भी स्वीकार योग्य नहीं है।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।