व्यापारिक संगठन ‘कैट’ (CAIT) ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सौंपा मांग पत्र, यात्री ट्रेनों की शुरुआत और सीनियर सिटीजन कंसेशन बहाल करने की मांग।

बिलासपुर,छत्तीसगढ़ । देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के एक उच्च स्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में रेल भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान संगठन ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (SECR) रेलवे जोन से जुड़ी प्रमुख समस्याओं और यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए एक विस्तृत सुझाव व मांग पत्र रेल मंत्री को सौंपा है।कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी,राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा , बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह , कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप खेंडेलवाल, संजय मित्तल, सुरेंद्र अजमानी, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल , महामंत्री अनिल राघवानी, परमजीत उबेजा, प्रमोद वर्मा, प्रवीण सलूजा , नितिन सलूजा, हरदीप होरा, विष्णु गुप्ता ,राजेश सैनी, चंदन कनोडिया, सज्जन अग्रवाल, सुनील रॉय , अनिल गुप्ता , श्रीकांत पांडे, संतोष पांडे, ने बताया कि रेल मंत्री के साथ हुई बैठक सकारात्मक रही।

संगठन ने छत्तीसगढ़ और देश के रेल यात्रियों के हित में निम्नलिखित प्रमुख मांगें रेल मंत्रालय के समक्ष रखी हैं:प्रमुख मांगें और सुझाव:ट्रेन विस्तार: रायपुर से सिकंदराबाद (12772) के बीच चलने वाली ट्रेन का विस्तार कर इसे बिलासपुर से प्रारंभ किया जाए।
नई स्टील एक्सप्रेस: दुर्ग से हावड़ा के बीच एक नई ‘स्टील एक्सप्रेस’ ट्रेन शुरू की जाए। यह मांग वर्षों से लंबित है और यह मार्ग भिलाई, राउरकेला और टाटा जैसे तीन बड़े स्टील प्लांटों को जोड़ता है।
नई सुपरफास्ट ट्रेन: बिलासपुर से इंदौर के लिए (रायपुर, बिलासपुर, नागपुर, भोपाल होते हुए) एक नई सुपरफास्ट ट्रेन की शुरुआत की जाए।

फेरे बढ़ाना: बिलासपुर से हापा (22940) के बीच चलने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के फेरे बढ़ाकर इसे सप्ताह में कम से कम तीन दिन चलाया जाए।

ट्रेनों की लेटलतीफ़ी पर रोक: बिलासपुर जोन से गुजरने वाली यात्री ट्रेनें कई घंटों की देरी से चल रही हैं। नई लाइन बिछाने और उदारीकरण के कार्यों के बीच ऐसा सामंजस्य बैठाया जाए जिससे यात्रियों को परेशानी न हो और ट्रेनें समय पर चलें।सीनियर सिटीजन कंसेशन: कोरोना काल में बुजुर्गों को मिलने वाली ‘सीनियर सिटीजन ट्रेन टिकट छूट’ को स्थगित कर दिया गया था, जिसे तुरंत फिर से बहाल किया जाए की माँग की गई ।

कैट की बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह , कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल और संगठन महामंत्री परमजीत सिंह उबेजा ने उम्मीद जताई है कि रेल मंत्रालय इन मांगों पर गंभीरता से विचार करेगा जिससे छत्तीसगढ़ और देश के लाखों यात्रियों व व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।