चमन वर्ड कॉलोनी में मनचले युवक का आतंक, घर में जबरन घुस कर महिलाओं से कर रहा छेड़छाड़, सकरी पुलिस उचित कार्यवाही से कर रही परहेज।

बिलासपुर। जिला मुख्यालय से सटे गांव मेंड्रा से जुड़ी चमन वर्ड कॉलोनी में निवासरत ललित क्षीरसागर नामक युवक इन दिनों कॉलोनी में निवासरत महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार यह युवक विगत माह से लगातार कॉलोनी की महिलाओं के घर में जबरन घुस जाता है और मौका देखकर छेड़छाड़ भी करता है।

इस संबंध में जानकरी मिली है कि यह युवक अपने साथ एक स्वान को साथ में रखता है और कॉलोनी में निवासरत लोगों को धमकाता है कि यदि किसी ने उसके खिलाब शिकायत की तो वह लोगों को कुत्ते द्वारा हानि पहुँचा सकता है।

सूत्र बताते है कि कुछ दिन पूर्व ही मनचला ललित एक महिला के घर में जबरन घुस कर महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहा था, महिला ने जिसकी शिकायत सकरी थाना में की थी, जिसके आधार पर सकरी पुलिस ने युवक को थाने ले गई थी पर कुछ घंटों में ही युवक को छोड़ दिया था।

जिस कारण कॉलोनी की महिलाओं ने इसका विरोध करते हुवे समूह में युवक के खिलाफ़ लिखित शिकायत सकरी थाना में दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई का आश्वाशन देकर महिलाओं को थाने से रवाना कर दिया। महिलाओं ने शिकायत की कॉपी सकरी पुलिस को सौंप कर सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

कुछ महिलाओं का यह भी आरोप पर कि सकरी थाने में शिकायत करने पर पुलिस उन्हें ही उल्टा डराकर वापस भेज दी।

अब ऐसे में इस ललित नामक युवक का हौसला सातवें आसमान पर पहुंचना लाजमी है।

आपको बता दे जहाँ एक ओर बिलासपुर जिले के SSP साहब बिलासपुर जिले को भयमुक्त बनाने में लगे है वही कुछ थानों की संवेदनशील कार्यशैली पुलिश अधीक्षक के मिशन में खलल डालने का कार्य कर रही है।

बिलासपुर जिले के पुलिस कप्तान रजनेश सिंह इन दिनों जिले में क्राइम फ्री मिशन की ओर लगातार कार्य कर रहे है ।

पुलिस कप्तान रजनेश सिंह की बेहतर कार्य की सराहना जिले में निवासरत लोगों ने की है। जब से साहब ने कमान संभाली है जिले में मनचलो में हलचल है।

अब ऐसे में उक्त संबंध में सकरी पुलिस समय रहते उचित कार्यवाही नहीं करती है तो भविष्य में किसी अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।