सकरी बिजली जोन विद्युत कटौती में अव्वल, ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती से जनता त्रस्त, जिम्मेदार फोन रिसीव करने से करते है परहेज।

बिलासपुर, सकरी। जिला मुख्यालय से सटे सकरी बिजली विभाग की कार्य शैली इन दिनों सवालों के घेरे में है, सकरी बिजली विभाग इन दिनों बिजली कटौती में अव्वल स्थान पर बने रहने की होड़ में है।

आलम यह है की सकरी जोन से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र मेंड्रा गांव, चमन वर्ड कॉलोनी में लगातार 06 घंटे से ज्यादा दिन और रात में बिजली गुल रहती है, जिस कारण कॉलोनी में निवासरत लोगों को पेय जल से भी जूझना पड़ता है।

यह आलम विगत 01 माह से लगातार जारी है, आपको बता दे कि बिजली उपभोक्ताओं ने यह आरोप भी लगाया है कि विद्युत विभाग के अधिकारी कॉल रिसीव भी नहीं करते है।

इस कड़ी में आपको बता दे कि सकरी बिजली विभाग के जेई और ए ई भी कॉल का जवाब नहीं देते है, इस शिकायत की पुष्टि के लिए हमारे संवाददाता द्वारा भी कॉल किया गया पर विभाग के अधिकारी ने कॉल रिसीव नहीं किया और न ही भेजे गए मैसेज का कोई जवाब दिया।

इससे यह साफ़ है कि सकरी जोन के अधिकारी मनमाने तरीके से कार्य संपादित कर रहे है। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतान पड़ रहा है।

आपको बता दे कि बिलासपुर जिले के जिला अधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत सुनी जाए और मिली शिकायत को जल्द से जल्द संपादित किया जाए।

पर सकरी बिजली विभाग के अधिकारियों पर इस निर्देश का कोई असर होता नहीं दिख रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार बिजली विभाग के ई डी साहब ने सभी बिजली विभाग के जेई और अन्य अधिकारयों के साथ मीटिंग की थी, जिस मीटिंग में ई डी ए. के. अंबस्थ का गुस्सा फूटा था। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया था कि विद्युत उपभोक्ता की शिकायत सुनी जाए और यह सुनिश्चित करे कि सभी का कॉल रिसीव कर उनकी समस्या से निदान किया जाए।

अब देखने वाली बात यह है कि सकरी बिजली विभाग के अधिकारी इस आदेश को कितनी गंभीरता से लेते है।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।