ऑनलाइन दवाओं की बिक्री पर कैट का कड़ा विरोध, 20 मई को दुकान बंद करने आव्हान, सचिव को सौंपा पत्र।

बिलासपुर औषधि विक्रेता संघ बिलासपुर द्वारा ऑनलाइन दवा व्यापार के अनियंत्रित प्रसार के विरोध में जिले की समस्त दवा दुकानों को बंद रखने का जो निर्णय लिया गया है, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स बिलासपुर ईकाई उसका पुरजोर एवं नैतिक समर्थन करता है।आज के इस डिजिटल दौर में ऑनलाइन फार्मा कंपनियों की वजह से हमारे स्थानीय छोटे और मंझोले व्यापारियों के अस्तित्व पर संकट गहरा गया है।

चैंबर ऑफ कॉमर्स का मानना है कि:1)स्थानीय अर्थव्यवस्था को क्षति: ऑनलाइन दवा बिक्री से हमारे लोकल व्यापारियों का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, जिससे न केवल आर्थिक नुकसान हो रहा है बल्कि स्थानीय रोजगार पर भी संकट मंडरा रहा है।

2)गुणवत्ता और सुरक्षा की चिंता: दवाओं जैसी संवेदनशील वस्तु की ऑनलाइन बिक्री में गुणवत्ता और नियमों की अनदेखी होने की संभावना बनी रहती है, जो जनस्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है।3)अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा: बड़ी विदेशी और ऑनलाइन कंपनियां भारी छूट का लालच देकर स्थानीय बाजार को खत्म करने का प्रयास कर रही हैं, जिससे आने वाले समय में ‘लोकल’ व्यापार पूरी तरह समाप्त हो सकता है।हमारा संगठन सदैव स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संकल्पित है।

दवा विक्रेताओं का यह संघर्ष केवल उनका व्यक्तिगत संघर्ष नहीं है, बल्कि यह उन सभी स्थानीय व्यापारियों की आवाज है जो इस असमान प्रतिस्पर्धा से जूझ रहे हैं।

अतः, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स बिलासपुर आपके इस विरोध प्रदर्शन और दुकान बंद के आह्वान में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। हम शासन-प्रशासन से भी यह मांग करते हैं कि स्थानीय व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित नीतिगत निर्णय लिए जाएं।हम आपके इस सफल और शांतिपूर्ण आंदोलन की मंगल कामना करते हैं।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।