फैशन की दुनिया में बिलासपुर के युवाओं की दमदार दस्तक, आकृति एकेडमी की प्रदर्शनी ने खींचा ध्यान ।

बिलासपुर । गुरु नानक चौक स्थित आकृति एकेडमी में आयोजित दो दिवसीय फैशन डिजाइनिंग प्रदर्शनी में युवा प्रतिभाओं का हुनर देखने को मिला।

शनिवार और रविवार को आयोजित इस प्रदर्शनी में वर्तमान और पूर्व विद्यार्थियों ने फैशन डिजाइनिंग, ज्वेलरी डिजाइनिंग, टेक्सटाइल डिजाइनिंग सहित विभिन्न रचनात्मक कार्यों का प्रदर्शन किया।

बड़ी संख्या में शहरवासियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के डिजाइनों की सराहना की।

एकेडमी के डायरेक्टर रोमी लूथरा ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों द्वारा वर्षभर में सीखे गए कौशल को लोगों तक पहुंचाना है।

करीब 50 विद्यार्थियों ने अपने डिजाइन और उत्पाद प्रदर्शित किए, जिनमें से कई को सीधे ऑर्डर भी मिले। उन्होंने कहा कि फैशन डिजाइनिंग केवल एक कोर्स नहीं, बल्कि स्किल डेवलपमेंट का माध्यम है, जो युवाओं को आत्मनिर्भर बनाता है।

संस्थान का लक्ष्य विद्यार्थियों को नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है।पूर्व छात्रा एवं फैशन डिजाइनर विभा वाधवानी ने युवाओं को रचनात्मकता और निरंतर सीखने पर जोर दिया।

वहीं विद्यार्थियों ने बताया कि यहां पारंपरिक डिजाइनिंग के साथ एआई आधारित आधुनिक तकनीकों का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।कुल मिलाकर यह प्रदर्शनी युवाओं के हुनर, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भर भारत की सोच का प्रभावशाली मंच साबित हुई।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।