बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा नराकास स्तरीय हिंदी कार्यशाला का आयोजननगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास),

दुर्ग । भिलाई-दुर्ग के तत्वावधान में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा “तकनीकी टूल्स का महत्व एवं हिंदी के प्रचार-प्रसार में उनकी सहज भूमिका” विषय पर एक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख श्री संदीप कुमार मान ने की। कार्यक्रम में नराकास, भिलाई-दुर्ग के प्रतिनिधि के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र के उप प्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन-राजभाषा) श्री जितेंद्र दास मणिकपुरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री संदीप कुमार मान ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में तकनीकी टूल्स के माध्यम से राजभाषा हिंदी का प्रयोग अधिक सरल, प्रभावी एवं व्यापक बनाया जा सकता है।

उन्होंने कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक उपयोग को बढ़ावा देने तथा राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी प्रतिभागियों को प्रेरित किया।कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने तकनीकी टूल्स के उपयोग, हिंदी में कार्य निष्पादन की सरल प्रक्रियाओं तथा राजभाषा कार्यान्वयन से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की और उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

साथ ही, पूर्व में आयोजित नराकास स्तरीय स्व-रचित कविता लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में श्री नितिन गोस्वामी, सहायक अधीक्षक (डाकघर), दुर्ग उपसंभाग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में नराकास स्तरीय स्व-रचित कविता लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।