सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैंप का सफल आयोजन ।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय अम्बिकापुर द्वारा राष्ट्रव्यापी मेगा एग्रीकल्चर क्रेडिट आउटरीच अभियान के अंतर्गत दिनांक 06 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे डॉ. बी. आर. अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन, नगर पंचायत लखनपुर, जिला सरगुजा (छत्तीसगढ़) में मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैंप का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों, कृषक उत्पादक संगठनों (FPOs), स्वयं सहायता समूहों (SHGs), कृषि उद्यमियों तथा ग्रामीण ग्राहकों को बैंक की विभिन्न कृषि एवं संबद्ध ऋण योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा के अनुविभागीय अधिकारी (SDM) श्री राम राज सिंह रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत सरगुजा के जिला परियोजना प्रबंधक (DPM) श्री सुभाष मिश्रा एवं नगर पंचायत लखनपुर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) श्री विद्यासागर चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केंद्रीय कार्यालय के उप महाप्रबंधक (DGM) श्री रवि बैद एवं क्षेत्रीय कार्यालय अम्बिकापुर के क्षेत्रीय प्रमुख श्री राजेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

दोनों अधिकारियों ने उपस्थित किसानों एवं ग्राहकों को बैंक की कृषि क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्धता तथा विभिन्न वित्तीय समावेशन योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान किसानों एवं ग्रामीण ग्राहकों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), एग्री गोल्ड लोन, सेन्ट नारी शक्ति योजना, सेंट किसान वाहन ऋण, कोल्ड स्टोरेज/वेयरहाउस वित्तपोषण योजना, पीएमएफएमई योजना, स्वयं सहायता समूहों के वित्तपोषण तथा कृषि अधोसंरचना एवं कृषि आधारित उद्यमों हेतु उपलब्ध ऋण सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।कैंप में उपस्थित किसानों को आधुनिक कृषि, कृषि प्रसंस्करण, भंडारण, मूल्य संवर्धन, कृषि विपणन तथा ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु बैंक द्वारा उपलब्ध विभिन्न वित्तीय समाधानों के बारे में भी अवगत कराया गया। साथ ही सरकार द्वारा संचालित कृषि एवं ग्रामीण विकास संबंधी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।

कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) एवं अटल पेंशन योजना (APY) के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही भारत सरकार के विशेष अभियान के अंतर्गत निष्क्रिय (DEAF) खातों को पुनः संचालित (Operative) करने की पहल के बारे में भी उपस्थित ग्राहकों को जागरूक किया गया तथा उन्हें इसका लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं, कृषक उत्पादक संगठन (FPO) के प्रतिनिधि, कृषि उद्यमी, ग्रामीण युवा, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालक एवं ग्रामीण ग्राहक उपस्थित रहे।

प्रतिभागियों ने बैंक की कृषि एवं ग्रामीण विकास उन्मुख योजनाओं में गहरी रुचि दिखाई तथा अनेक ग्राहकों ने विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए।

साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 30 हितग्राहियों को कुल ₹8 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

लाभार्थियों को कृषि, कृषि अवसंरचना, कृषि प्रसंस्करण, भंडारण तथा अन्य संबद्ध गतिविधियों हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की गई।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया केवल ऋण उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों एवं ग्रामीण समुदाय के समग्र विकास में एक विश्वसनीय सहयोगी के रूप में कार्य करते हुए उन्हें सरल, त्वरित एवं ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रहा है।

बैंक कृषि क्षेत्र के सतत विकास, ग्रामीण समृद्धि तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत है।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।