कैट (CAIT)बिलासपुर इकाई ने डॉक्टर्स डे पर किया चिकित्सकों का सम्मान ।

बिलासपुर, 1 जुलाई 2026:कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) बिलासपुर इकाई द्वारा आज ‘राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे’ के गरिमामयी अवसर पर चिकित्सा जगत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए चिकित्सकों का विशेष सम्मान किया गया।

मानव सेवा और समाज को स्वस्थ रखने में डॉक्टरों के अतुलनीय योगदान को रेखांकित करने के लिए इस सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कैट (CAIT) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी, राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा,बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष हिरानंद जयसिंह, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल और संगठन महामंत्री परमजीत उबेजा ने संयुक्त रूप से नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों से मुलाकात की पदाधिकारियों ने डॉक्टर आईएमए प्रेसिडेंट डॉ प्रमोद जायसवाल,डॉ श्रीकांत गिरी, डॉ प्रशांत देवेदी ,डॉ अविजित रॉयजायदा, डॉ आरिफ असलम, डॉ मेघा तिवारी, डॉ आशुतोष तिवारी को उनके क्लिनिक व हॉस्पिटल जा कर स्मृति चिह्न भेंट कर उनके समर्पण और सेवा भाव के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।

बिलासपुर अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने डॉ डे के अवसर पर कहा कि डॉक्टर समाज के वास्तविक रक्षक हैं, जो बिना थके मानवता की सेवा में समर्पित रहते हैं। कोरोना काल से लेकर सामान्य दिनों तक डॉक्टरों का योगदान अद्वितीय रहा है।

बिलासपुर व्यापार जगत और कैट टीम हमेशा देश के इन कोरोना योद्धाओं और स्वास्थ्य प्रहरियों का सम्मान करती आई है। सम्मानित होने वाले चिकित्सकों ने भी कैट बिलासपुर इकाई के इस आत्मीय प्रयास की सराहना की और व्यापारिक संगठन का आभार व्यक्त किया।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।