नवा रायपुर में केनरा बैंक के अंचल कार्यालय का किया उद्घाटन , सम्मानित ग्राहक और बैंक के उच्च अधिकारी रहे मौजूद।

रायपुर। केनरा बैंक 121वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर बैंक ने छत्तीसगढ़ की जनता को विश्वस्तरीय बैंकिंग सेवा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से दिनांक 01 जुलाई 2026 को नवा रायपुर में केनरा बैंक, अंचल कार्यालय रायपुर की स्थापना की है।

अंचल कार्यालय का उद्घाटन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अंचल कार्यालय रायपुर के महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख श्री अमिताभ चटर्जी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री एस विजय शंकर, उप महाप्रबंधक और श्री शांति कुमार नक्का, उप महाप्रबंधक भी उपस्थित रहे।गौरतलब है कि केनरा बैंक 10000 से अधिक शाखाओं के माध्यम से 12 करोड़ से भी अधिक संतुष्ट ग्राहक आधार तथा 28 लाख करोड़ से भी ज्यादा के वैश्विक कारोबार के साथ भारतीय बैंकिग उद्योग में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर रायपुर अंचल की स्थापना बैंक की विकास गाथा में एक नया अध्याय है।

वर्तमान में केनरा बैंक रायपुर और बिलासपुर क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रही है। रायपुर में अंचल कार्यालय की स्थापना से जनसामान्य को आधारभूत बैंकिंग सेवा, डिजिटल बैंकिंग, दैनिक बैंकिग, ऋण प्रसंस्करण, ऋण वितरण आदि में तेजी आएगी।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।