कैट बिलासपुर ने ‘सीए डे’ पर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान, देश की आर्थिक उन्नति में बताया मजबूत स्तंभ।

बिलासपुर । कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी, राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा बिलासपुर इकाई के जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप खेंडेलवाल , संजय मित्तल, संगठन महामंत्री परमजीत उबेजा एवं पदाधिकारियों द्वारा आज राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस (CA Day) के गौरवशाली अवसर पर स्थानीय सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट्स) का आत्मीय सम्मान किया गया।

इस विशेष कार्यक्रम में कैट बिलासपुर के प्रमुख पदाधिकारियों ने शहर सीए एसोसिएशन के अध्यक्ष मंगलेश पांडेय, सीए सुरेन्द्र अग्रवाल, सीए कपिल सचदेव , सीए मीनल डे के साथ साथ शहर के वरिष्ठ एवं युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर उनकी निरंतर सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कैट बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने देश और व्यापार जगत के विकास में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका को रेखांकित किया।

कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स न केवल कर (Tax) और वित्तीय मामलों के विशेषज्ञ हैं, बल्कि वे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ और व्यापारियों के सबसे भरोसेमंद वित्तीय मार्गदर्शक भी हैं।

व्यापार और अर्थव्यवस्था के वित्तीय मार्गदर्शक हैं सीए:कैट बिलासपुर के पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा, “चाहे जीएसटी (GST) का सरलीकरण हो, आयकर का सही नियोजन हो या व्यापार का विस्तार—हर मोड़ पर सीए समुदाय ने व्यापारियों का मार्गदर्शन किया है।

एक मजबूत वित्तीय अनुशासन स्थापित करने और भारत को आत्मनिर्भर व विकसित बनाने में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का योगदान अतुलनीय है।”सीए समुदाय ने जताया आभार:सम्मान से अभिभूत होकर उपस्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने कैट बिलासपुर की इस अनूठी पहल की सराहना की।

उन्होंने कहा कि व्यापारी और सीए एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। व्यापार जगत की प्रगति से ही देश की प्रगति जुड़ी है, और वे व्यापारियों को हर संभव तकनीकी व वित्तीय सहयोग देने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।