बिलासपुर: दुष्कर्म मामले में सजा काट रहा कैदी जबली जेल से फरार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की जिला एवं ओपन एयर जेल जबली से वीरवार सुबह एक कैदी फरार हो गया। यह कैदी दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा था। फरार हुए कैदी की पहचान मेहर चंद पुत्र रोशन लाल निवासी गांव संदौली, डाकघर माकड़ी मारकंड, तहसील सदर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ 2015 में सदर थाना में दुष्कर्म और एक अन्य धारा के तहत मामला दर्ज हुआ था। अदालत ने उसे सात साल की सजा सुनाई थी और वह वर्ष 2024 से जेल में बंद था।जेल प्रशासन के अनुसार, सुबह सफाई के दौरान कैदियों को कूड़ा फेंकने के लिए बाहर निकाला गया था। इसी दौरान मेहर चंद मौका देखकर फरार हो गया। जब सुबह करीब 9 बजे कैदियों की गिनती हुई, तब उसके फरार होने का पता चला। इसके बाद तुरंत जेल प्रशासन ने सदर थाना पुलिस को सूचित किया और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट कर दिया गया है और सीमावर्ती इलाकों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जेल अधीक्षक एनआर भारद्वाज ने बताया कि जेल प्रशासन भी पुलिस के साथ मिलकर कैदी की तलाश में जुटा हुआ है।गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब जबली जेल में इस तरह की लापरवाही सामने आई है। इससे पहले भी जेल में मादक पदार्थों की मौजूदगी, मोबाइल फोन का मिलना और कैदियों की हड़ताल जैसी घटनाएं हो चुकी हैं।

प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

Related Posts

ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

Read more

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य

ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।