ये कैसी जन सुनवाई? जहां शिकायत करने वाला ही मुश्किल में पड़ जाए।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की न्यायधानी में इन दिनों ऐसा ही एक वाकया हमारे सामने आया जहां छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित याचिकाओं की सुनवाई में एक सख्श को शिकायत करने के बाद दर दर भटकना पड़ रहा है।आपको बता दे कि सुशासन की सरकार में अब शिकायत करना मतलब मुसीबत मोल लेने से कम नहीं है, इस कड़ी में आपको बता दे कि सरकार द्वारा संचालित राशन की दुकान के संचालक खुद को किसी अधिकारी से कम नहीं आंकते, सूत्र बताते है कि वार्ड संख्या 06 में संचालित दुकान संख्या (401013129) व दुकान संख्या (402001126) इन दिनों चावल के बदले पैसा लेने का दबाव बनाया जा रहा है।साथ ही दुकान खुलने व बंद होने की नियमावली से परे मनमाने ढंग से दुकान का संचालन करते है ।जिसके कारण आम जनता को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।आपको बता दे कि वार्ड के पार्षद को अमुक नाम के व्यक्ति ने शिकायत लिखित रूप से की थी ।साथ ही सुशासन तिहार में आला अधिकारियों को भी इस समस्या के बारे में भी अवगत कराया था।पर आला अधिकारियों ने इस शिकायत को ठंडे बस्ते में डालकर बैठ गए ।जिस कारण शिकायतकर्ता को दुकान संचालक द्वारा परेशान करने की बात सामने आई है।इस विषय में हमने वार्ड संख्या 06 के पार्षद सीमा संजय सिंह से जानकारी मांगी तो उन्होंने हमें बिलासपुर जिलाधिकारी को दिए गए शिकायत पत्र की छाया प्रति प्रेषित की है जिसे इस खबर के साथ हम प्रकाशित कर रहे है।अब देखना होगा हमारे जिला अधिकारी इस शिकायत पर क्या एक्शन लेते है।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।