भारतीय स्टेट बैंक ने मनाया 70वां स्थापना दिवस, ग्राहकों की शानदार उपस्थिति देखी गई।

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ।1 जुलाई 2025, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपना 70वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया । इस विशेष अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, बिलासपुर में ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमे C.A. दिवस एवं डॉक्टर दिवस को भी ध्यान में रखते हुए विशेष अतिथि के रूप में डॉ. बी. आर. होतचंदानी, डॉ. रमेश गुप्ता, डॉ. वी. के. सोनी, डॉ आशुतोष तिवारी, डॉ. मेघा तिवारी, C.A. अंशुमन जजोदिया, C.A.कमल बजाज, C.A. रजत अग्रवाल एवं पेंशनर्स श्री योगेश तिवारी, श्री अखिल राय, श्री एस. बी. सिंग, विशिष्ट ग्राहकगण श्री ललित पुजारा एवं अन्य सम्मानित ग्राहक उपस्थित थे | उपस्थित ग्राहकों के साथ SBI की ऐतिहासिक यात्रा एवं संबंधित सेवाओ को साझा किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा SBI के इतिहास, उपलब्धियों और इसकी गौरवशाली विरासत पर आधारित संक्षिप्त प्रस्तुति से की गई, जिसमें बताया गया कि किस प्रकार बैंक ने दशकों से आम जनता की सेवा की है और देश की सबसे विश्वसनीय बैंकिंग संस्था बनी है। इसके पश्चात, समारोह में उपस्थित सम्माननीय ग्राहकों द्वारा केक काटकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई गई ।समारोह के अंत में, बैंक की ओर से उपस्थित सभी ग्राहकों को उपहार, शॉल एवं पौधों के साथ सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अविनाश सोनी द्वारा सभी उपस्थित सम्माननीय ग्राहकों का आभार प्रकट किया गया |

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।