कोरबा: करंट लगने से कक्षा 6 की छात्रा की मौत, स्कूल जाने से पहले लाइट बंद करते समय हुआ हादसा

कोरबा। शहर में एक कक्षा 6 की छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब वह स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान छात्रा करंट की चपेट में आ गई। परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।यह घटना सर्वमंगला नगर स्थित बरेठ मोहल्ला की है। 12 साल की भूमि निषाद दुरपा के कर्म भारती स्कूल में कक्षा 6वीं की छात्रा थी। वो स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी। बिस्तर साफ करने के बाद वह कमरे की लाइट बंद करने गई। स्विच दबाते ही वह करंट की चपेट में आ गई। उसकी चीख सुनकर परिजन दौड़े। किसी तरह उसे करंट से छुड़ाकर निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।स्कूल जाते वक्त हुआ हादसाभूमि के पिता गोपाल निषाद ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह स्कूल के लिए उठी थी और बिस्तर ठीक करने के बाद लाइट बंद करने लगी, तभी यह हादसा हो गया। करंट लगते ही बच्ची जोर से चिल्लाई, जिसके बाद परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे और किसी तरह उसे करंट से अलग किया।बारिश के कारण बिजली बोर्ड में आ रहा था करंटगोपाल निषाद ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण घर के बिजली बोर्ड में करंट आ रहा था, जिसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। हादसे के बाद लाइन को तुरंत बंद कराया गया।भूमि को रील्स बनाने का शौक थाउन्होंने बताया कि उनकी बेटी भूमि पढ़ाई में बहुत होशियार थी और स्कूल जाने के लिए हर रोज समय से तैयार हो जाती थी। वह मां के कामों में भी हाथ बंटाती थी और अपने छोटे भाई से बेहद लगाव रखती थी। उसे सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का भी शौक था और हाल ही में उसने एक वीडियो भी बनाया था।घटना की जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मेडिकल कॉलेज से प्राप्त मेमो के आधार पर परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।