दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के पर्यवेक्षकों ने एनआईटी रायपुर में उन्नत विद्युत प्रशिक्षण प्राप्त किया

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विद्युत विभाग द्वारा “लोको शेड पर्यवेक्षकों के ज्ञानवर्धन” विषय पर एक 10 दिवसीय पर्यवेक्षक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 23 जून से 4 जुलाई 2025 तक राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), रायपुर में किया गया ।इस अभिनव प्रशिक्षण पहल की शुरुआत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश के कुशल मार्गदर्शन में की गई, जिनका विशेष जोर पर्यवेक्षकों के कौशल संवर्धन पर था, जिससे लोकोमोटिव प्रदर्शन में सुधार हो सके । इस तकनीकी पाठ्यक्रम की रूपरेखा प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर द्वारा तैयार की गई।प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्युत अभियांत्रिकी के मूल सिद्धांत, मापन उपकरण, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, विद्युत मशीनें, मोटर ड्राइव्स, विद्युत ब्रेकिंग प्रणाली और आधुनिक संचार प्रणाली जैसे प्रमुख सैद्धांतिक विषय शामिल किए गए । साथ ही, प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए प्रयोगशाला सत्र भी आयोजित किए गए, जिनमें विद्युत सर्किट की कार्यप्रणाली, ब्रेकिंग तकनीक, ट्रांजिस्टर बायसिंग, ट्रांसफॉर्मर ऑयल टेस्टिंग एवं धातुकर्म विश्लेषण जैसे व्यावहारिक पहलुओं को सम्मिलित किया गया । इस पहल का उद्देश्य दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की तकनीकी दक्षता को बढ़ाने के साथ साथ लोकोमोटिव की विश्वसनीयता में सुधार लाना तथा पर्यवेक्षकों को जमीनी स्तर की चुनौतियों का समाधान करने के लिए सशक्त बनाना है । इस अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा एनआईटी रायपुर के संकाय एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद स्थापित किया गया, जिसमें उद्योगों के साथ समन्वय कर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा प्रशिक्षण के सकारात्मक परिणामों की सराहना की गई । यह भी अवगत कराया गया कि इसी प्रकार का अगला प्रशिक्षण कार्यक्रम जुलाई के तीसरे सप्ताह में आईआईटी-भिलाई में प्रस्तावित है ।इसके अतिरिक्त, तकनीशियनों के लिए भी समानांतर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है, जिससे सभी स्तरों पर कौशल संवर्धन सुनिश्चित किया जा सके ।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।