केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर द बिलासपुर में की गई सफल हड़ताल।

बिलासपुर। दसों केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर पूरे देश के पैमाने पर हड़ताल का आयोजन किया गया, सरकार द्वारा लेबर कोड लागू किए जाने,बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी,बैंक, बीमा, रेल सहित सभी सार्वजनिक क्षेत्रों के निजीकरण के विरोध को लेकर के पूरे देश के कर्मचारी, मजदूर, किसान, नौजवान हड़ताल पर है, इसी तारतम्य में बिलासपुर के केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा नेहरू चौक पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया,जिसमें वक्ताओं ने केंद्र सरकार की आम जनता विरोधी, श्रमिक विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की एवं सरकार से इन योजनाओं को वापस लेने की मांग की, अनेक कुर्बानियों से प्राप्त केंद्र सरकार श्रम कानून को लेबर कोड के माध्यम से स्थापित करना चाहती है जिसके काम के घंटे अनिश्चित हो जाएंगे एवं मालिकों को असीमित अधिकार प्राप्त हो जाएंगे जिसे लेकर पूरे देश के कर्मचारी एवं मेहनतकश आंदोलन रत हैं l समान काम के लिये समान वेतन की मांग की जा रही है l सभी विभागों में खाली पड़े पदों पर भर्ती नहीं किये जाने एवं शिक्षित बेरोजगारों की विशाल फ़ौज लेकर के भी जबरदस्त आक्रोश है l किसान आत्महत्या को मजबूर है,खेती के दिनों में किसानों को बिजली नहीं मिलती है l खाद की समस्या है इसे लेकर किसान आंदोलनरत हैं l सरकार से यह अपील की गयी है कि वह आम जनता की इन मांगों पर अविलम्ब विचार करे l आज की हड़ताल में लगभग 25 करोड़ से अधिक लोग शामिल रहे l आज की हड़ताल में साथी रवि बैनर्जी, साथी राजेश शर्मा, साथी नंद कश्यप, साथी मनोज मिरी, साथी ललन सिंह, साथी श्याम मूरत कौशिक, साथी एस के जैन,साथी पवन शर्मा, साथी अभय नारायण राय, साथी मजहर खान,साथी नारायण चौधरी, साथी रवि श्रीवास, साथी संगीता झा, साथी भूमिका, साथी बी डी मानिकपुरी, साथी सुखऊ निषाद, साथी देवेंद्र पटेल, साथी महेश श्रीवास, साथी विक्रांत शर्मा एवं साथी धीरज ने अपने विचार रखे l

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले CAIT एवं अन्य व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल, व्यापारियों पर अतिरिक्त MDR को लेकर रखी चिंताएँ देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स…

    Read more

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर । कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) बिलासपुर इकाई, ‘भारत बैग हाउस’ के संचालकों और स्थानीय व्यापारी बंधुओं की आज बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) के साथ एक अत्यंत…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।