ग्राम बेलाटाड़ शाहगंज सोनभद्र में “बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ” नौनिहाल बालिकाओं ने दी प्रस्तुति।

उत्तर प्रदेश, जिला सोनभद्र। सोनभद्र जिले के शाहगंज क्षेत्र जुड़े से बेलाटाड़ गांव में मिलान फाउंडेशन के बैनर तले ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत बालिकाओं को बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा देकर कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं को शिक्षा का महत्व समझाया गया। आपको बता दे कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत बालिकाओं और उनके माता पिता को बेटियों को शिक्षित कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में भाग ले रही 12वी की छात्रा नेहा पटेल पुत्री संतोष पटेल ने कार्यक्रम की जानकारी को अपने शब्दों में संबोधित किया, जिसकी सराहना कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने की। इस कड़ी में आपको बता दे कि मिलान फाउंडेशन उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने की पहल को समाज से जोड़ रही है जो नौनिहाल बालिकाओं के भविष्य के लिए कारगर साबित होगा। इस कार्यक्रम के प्रत्यक्षदर्शी संतोष पटेल ने हमारे संवाददाता को दूरभाष के माध्यम से बताया कि इस कार्यक्रम से उनके गांव में सम्पन्न कराए जाने से गांव की बालिकाओं में शिक्षा को लेकर काफी उत्साह देखा गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घोरावल विधानसभा के विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य को पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया साथ ही सुरेन्द्र मौर्य व कृष्णा पटेल को सम्मानित किया गया।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    घुरू अमेरी रोड का हाल हुआ बेहाल, गड्ढों में गिर रही आम जनता, आला अधिकारी क्या बड़ी घटना का कर रहे इंतजार?

    बिलासपुर। जिला मुख्यालय से मात्र 08 km दूर स्थित घुरू अमेरी रोड इन दिनों बेहद बदहाल नज़र आ रहा है। आलम यह है कि हर रोज इस रोड से गुजरने…

    Read more

    सकरी बिजली विभाग की व्यवस्था हो रही बदहाल, जिम्मेदार अधिकारी मौन।

    बिलासपुर। बिलासपुर जिले की सकरी बिजली विभाग की व्यवस्था दिन पर दिन बदहाल होती नज़र आ रही है, इसका सबसे बड़ा कारण पूर्व में बरती गई लापरवाही है। बिजली संचालन…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।