यदुनंदन नगर कॉलोनी में बाज नहीं आ रहे नशेड़ी, सिरगट्टी पुलिस सक्रिय, आबकारी विभाग कब लेगी संज्ञान ?

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के यदुनंदन नगर कॉलोनी में इन दिनों नशेड़ियों ने खुद को स्थापित करने की मुहिम खोल रखी है।

अब आलम यह कि कॉलोनी की मुख्य गलियों और कॉलोनी के मुख्य बाज़ार चौक में भी इन दिनों भारी संख्या में मदिरा प्रेमी देर रात तक मदिरा पान करते नज़र आ रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि कॉलोनी के अन्दर कई अराजक तत्वों द्वारा नशे का पदार्थ अवैध रूप से लाकर खुले आम बेचा जा रहा है , जिसकी चपेट में कॉलोनी के युवा वर्ग आ रहे है, जो समाज के लिए चिंता का विषय है यदि समय रहते संबंधित विभाग ने सयुक्त कार्यवाही नहीं की तो यह कॉलोनी में निवासरत युवा वर्ग के भविष्य को तबाह कर देगा।

इस कड़ी में आपको बता दे कि कॉलोनी में ऐसे बहुत से अड्डे वर्धमान दुकान के पीछे, हजारी चौक मंदिर के पास, तिरंगा चौक के पास स्थित दुकान, सेक्टर डी का पूरा मैदान, शनि मंदिर बाजार चौक, पानी टंकी के अन्दर का एरिया,राम दुकान, राजेंद्र शुक्ला के घर के पास का मैदान, बीड़ी मजदूर चौक और जो अवैध प्लाटिंग हुए हैं 60 फीट रोड में नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है।

इन सभी जगहों पर देर रात तक नशेड़ियों की भीड़ इकठ्ठा होकर देर रात तक नशा और गाली गलौच करते रहते है।

आपको बता दे कि 10 अगस्त rsnewsmedia24x7.live में प्रकाशित ख़बर “यदुनंदननगर कॉलोनी कि गालियां बन रही नशेड़ियों का अड्डा, सिरगिट्टी पुलिस नदारद” के बाद सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केवट ने अपनी बेहतरीन पुलिसिंग दिखाते हुए पेट्रोलिंग पार्टी को लगातार जारी रखा है जिस कारण कुछ जगहों पर अंकुश लगा है पर यह नाकाफी है।

अब समय रहते आबकारी विभाग के आला अधिकारियों को इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही करनी होगी जिससे नशे की गर्त में जा रही कॉलोनी के भविष्य को बचाया जा सके।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।