मारुति क्लीन कोल एंड पावर लिमिटेड के कर्मचारियों का आरोप – 8-9 साल की सेवा के बाद भी नहीं मिला फुल एंड फाइनल पेमेंट, स्थानीय श्रमिकों का हो रहा शोषण

कोरबा।मारुति क्लीन कोल एंड पावर लिमिटेड में कार्यरत रहे प्रीसीशियन इंजीनियरिंग कंपनी के कर्मचारियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इनका कहना है कि कंपनी ने उनका आवेदन तो ले लिया है, लेकिन 8 से 9 वर्षों की सेवा के बाद भी अब तक फुल एंड फाइनल भुगतान नहीं किया गया है। इससे परेशान होकर कई कर्मचारी बार-बार कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा।कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार में भी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन वहां से भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों द्वारा मामले से पल्ला झाड़ा जा रहा है और कर्मचारियों को तरह-तरह से गुमराह किया जा रहा है।स्थानीय श्रमिकों की अनदेखी, बाहरी लोगों को प्राथमिकताकर्मचारियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि कंपनी द्वारा अन्य राज्यों से आए लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। न केवल उन्हें नौकरी दी जा रही है, बल्कि उन्हें दोगुना वेतन भी दिया जा रहा है। वहीं स्थानीय युवाओं को अलग-अलग बहाने बनाकर नौकरी से बाहर किया जा रहा है या उनका शोषण किया जा रहा है।हेड ऑफिस से नहीं मिल रहा कोई जवाबकर्मचारियों का कहना है कि वे बार-बार कंपनी के हेड ऑफिस संपर्क कर रहे हैं लेकिन वहां से कोई दस्तावेजी जवाब नहीं दिया जा रहा है। इससे श्रमिकों में गहरी नाराजगी और चिंता का माहौल है।जिला श्रम विभाग से कार्रवाई की मांगकर्मचारियों ने मांग की है कि जिला श्रम विभाग इस मामले में गंभीरता से हस्तक्षेप करे और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। साथ ही दोषी प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि स्थानीय श्रमिकों को न्याय मिल सके।श्रमिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।