दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश द्वारा डीजल एवं एच.एच.पी. लोको शेड, रायपुर का निरीक्षण किया।

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश द्वारा डीजल एवं एच.एच.पी. लोको शेड, रायपुर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान लोको शेड परिसर में नवनिर्मित भवन अनुभाग E4 एवं E6 का उद्घाटन किया गया। इस भवन में अत्याधुनिक तकनीक से युक्त टेस्ट बेंचेस स्थापित किए गए हैं, जिनकी सहायता से विद्युत लोकोमोटिव के अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता तथा कार्यकुशलता में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित होगी।

इसके अतिरिक्त, लोको शेड टेक्शन मोटर बेकिंग ओवन का भी उद्घाटन किया गया, जिसमें डाटा लॉगर की नवीनतम तकनीकी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह प्रणाली मोटर अनुरक्षण कार्यों को और अधिक सटीक, सुरक्षित तथा उन्नत बनाएगी।

इस अवसर पर श्री रामेन्द्र कुमार तिवारी, प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर; श्री एस. के. सहगल, प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक; श्री दयानंद, मंडल रेल प्रबंधक, रायपुर; श्री पीयूष गुप्ता, मुख्य विद्युत लोको इंजीनियर; श्री एस. के. सिंह, मुख्य इंजीनियर (निर्माण); एवं श्री सौरभ दवग्गर, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (डी), रायपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह आयोजन रायपुर स्थित डीजल एवं एच.एच.पी. लोको शेड की तकनीकी क्षमताओं के निरंतर आधुनिकीकरण एवं प्रगतिशील विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे भारतीय रेल की परिचालन क्षमता तथा सेवा गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार की अपेक्षा की जा रही है।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।