सतर्कता: हमारी साझा ज़िम्मेदारी सतर्कता जागरूकता अभियान ।

अंबिकापुर । सतर्कता: हमारी साझा ज़िम्मेदारी सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यालय अम्बिकापुर द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य जन-जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जवाबदेही का संदेश प्रसारित करना रहा।कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय कार्यालय एवं शाखा स्टाफ द्वारा सतर्कता शपथ लेने से हुई, जिसमें सभी ने निष्ठा और निष्पक्ष कार्यप्रणाली का संकल्प दोहराया। इसके उपरांत अम्बिकापुर शहर में बाइक रैली निकाली गई, जिसमें क्षेत्रीय कार्यालय एवं शाखा कर्मियों ने भाग लेकर भ्रष्टाचार विरोधी संदेश आमजन तक पहुँचाया।क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में अधिकारियों को अपने दैनिक कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता अपनाने तथा नैतिक मूल्यों के अनुरूप कार्य करने पर बल दिया गया।इसके पश्चात अम्बिकापुर स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में विशेष जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्रों को व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में सतर्कता के महत्व से अवगत कराया गया तथा साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने सरकार द्वारा प्रस्तावित स्वच्छता शपथ भी ली।कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) श्री अमलोक सिंह ढिल्लों, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीजीएम सतर्कता श्री एन. के. पांडा, क्षेत्रीय प्रमुख श्री रंधीर सिंह, तथा श्री नरेन्द्र मंगल, सतर्कता अधिकारी, ज़ोनल कार्यालय रायपुर उपस्थित रहे। अन्य गणमान्य अतिथियों में श्री एम. सिद्दीकी, निदेशक, जन शिक्षण संस्थान, सरगुजा, श्री गिरीश कुमार गुप्ता, जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी, अम्बिकापुर, सरगुजा, एवं श्री अनुज जायसवाल, साइबर सेल, अम्बिकापुर शामिल थे। सभी गणमान्यों ने सभा को संबोधित करते हुए पारदर्शिता, साइबर सतर्कता तथा युवाओं की भागीदारी को भ्रष्टाचार-मुक्त समाज निर्माण की अनिवार्य शर्त बताया।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले CAIT एवं अन्य व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल, व्यापारियों पर अतिरिक्त MDR को लेकर रखी चिंताएँ देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स…

    Read more

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक, श्री दीपक कुमार झा,सरगुजा रेंज एवं महाप्रबंधक, अंचल कार्यालय रायपुर, श्री दिवाकर प्रसाद सिंह तथा क्षेत्रीय प्रमुख,…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।