ईरान ने कतर के बाद इराक और सीरिया में भी दागी मिसाइलें, अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

ईरान ने कतर के अल उदीद एयरबेस पर अमेरिकी सेनाओं पर मिसाइल हमला किया। अमेरिका की ओर से ईरान के परमाणु केंद्रों पर बमबारी के जवाब में यह कार्रवाई की गई है। ईरान ने सरकारी टेलीविजन पर इस हमले की घोषणा की। टेलीविजन पर इसे अमेरिका की आक्रामकता के खिलाफ एक शक्तिशाली और कामयाब जवाब बताया गया।यह हमला उसी समय किया गया, जब कतर ने अपने हवाई क्षेत्र को बंद किया। ट्रंप ने मई में किया था अल उदीद एयरबेस का दौराअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मई में कतर के अल उदीद एयरबेस का दौरा किया था। यहां अमेरिकी सैनिकों से बात करते हुए उन्होंने कहा था, मेरी प्राथमिकता संघर्ष खत्म करना है, शुरू करना नहीं। लेकिन अगर जरूरी हुआ, तो मैं कभी भी अमेरिकी ताकत का उपयोग करने में हिचकिचाऊंगा नहीं, चाहे वह अमेरिका की रक्षा के लिए हो या हमारे सहयोगियों की। कतर हमारे एक बड़े सहयोगी में से एक है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था, जब हम पर खतरा होता है, तो अमेरिका की सेना बेझिझक अपने दुश्मनों का जवाब देगी। हमारे पास अपार ताकत और तबाह करने वाली शक्ति है। ‘इराक में अमेरिकी एयरबेस पर दागीं छह मिसाइलें’उधर, इराकी मीडिया ने सोमवार रात जानकारी दी कि ईरान ने इराक में अमेरिकी एयरबेस ऐन अल-अस पर छह मिसाइलें दांगीं, जबकि कतर की राजधानी दोहा में भी धमाके सुनाई दिए। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार रात ईरान के मिसाइल हमले के बाद इराक के पश्चिम में स्थित ऐन अल-असद बेस पर अमेरिकी सैनिकों की वायु रक्षा सक्रिय हो गई।‘दोहा में भी विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं’रिपोर्ट में यह भी बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने ईरान के संभावित जवाबी मिसाइल हमले के कारण अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया। ईरान के आईआरआईबी ने इस जवाबी हमले को ‘विक्ट्री मेसेज’ (जीत का संदेश) नाम दिया है। रॉयटर्स ने कहा कि कतर की राजधानी दोहा में भी विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    महेश ठाकुर को कांग्रेस पार्टी ने दी नई जिम्मेदारी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री बनाए गए, युवा नेताओं में खुशी की लहर।

    बिलासपुर। कांग्रेस पार्टी ने एकबार फिर युवाओं को नई जिम्मेदारी सौंपकर यह दर्शाया है कि आज भी पार्टी के उच्च नेताओं में युवा देश के भविष्य की जड़ है ये…

    Read more

    एसईसीआर की सोशल मीडिया एजेंसी के युवकों ने युवक को पीटा, तोरवा पुलिस ने दर्ज की FIRबिलासपुर।

    बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) में कार्यरत सोशल मीडिया एजेंसी डिग्री 360 सॉल्यूशंस प्रा. लि. के युवकों पर एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। जानकारी के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    घुरू अमेरी रोड का हाल हुआ बेहाल, गड्ढों में गिर रही आम जनता, आला अधिकारी क्या बड़ी घटना का कर रहे इंतजार?

    घुरू अमेरी रोड का हाल हुआ बेहाल, गड्ढों में गिर रही आम जनता, आला अधिकारी क्या बड़ी घटना का कर रहे इंतजार?

    सकरी बिजली विभाग की व्यवस्था हो रही बदहाल, जिम्मेदार अधिकारी मौन।

    सकरी बिजली विभाग की व्यवस्था हो रही बदहाल, जिम्मेदार अधिकारी मौन।

    छत्तीसगढ़ में एयरटेल की ग्राहकों को नई सौगात।

    छत्तीसगढ़ में एयरटेल की ग्राहकों को नई सौगात।

    बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस उपलक्ष्य रक्तदान शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

    बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस उपलक्ष्य रक्तदान शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

    बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस पर पैदल मार्च एवं 119 पौधों का वृक्षारोपण।

    बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस पर पैदल मार्च एवं 119 पौधों का वृक्षारोपण।

    ग्राम पंचायत पनौली में तालाब की मेड पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा ज़बरन कब्जा कर किया जा रहा भवन निर्माण, शिकायत के बाद भी राजस्व अधिकारी मौन।

    ग्राम पंचायत पनौली में  तालाब की मेड पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा ज़बरन कब्जा कर किया जा रहा भवन निर्माण, शिकायत के बाद भी राजस्व अधिकारी मौन।