वार्ड संख्या 06 में देर रात तक कॉलोनी की गलियों में पसरा रहता है नशेड़ी युवाओं का झुंड, आबकारी विभाग कब लेगी संज्ञान ?

बिलासपुर, यदुनंदन नगर। बिलासपुर जिले की वार्ड संख्या 06 के अंतर्गत आने वाली कॉलोनी में इन दिनों देर रात तक नशेड़ी युवाओं का झुंड गलियों में जमा रहता है, इन युवाओं में अब पुलिस और आबाकारी विभाग के अधिकारियों का कोई डर नज़र नहीं आता।

आलम यह कि अब इनकी नशा खोरी की लत और देर रात तक कॉलोनी की गलियों में जमा होने की वजह से कॉलोनी की आम जनता को काफ़ी दिक्कत हो रही है।

वर्धमान दुकान के पीछे देर रात तक नशेड़ी युवाओं का झुंड जमा रहता है

इस विषय में इस माध्यम से कुछ दिन पूर्व प्रकाशित ख़बर में सिरगिट्टी पुलिस की मौजूदगी पर प्रश्न उठाया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केवट ने अपनी बेहतरीन पुलिसिंग दिखाते हुए कॉलोनी की गलियों में अपनी पेट्रोलिंग बढ़ाई थी, पुलिस की सक्रियता से कुछ दिनों तक नशेड़ी युवाओं के जमावड़े में काफी कमी देखी गई थी ।

पर पुलिस की पेट्रोलिंग की कमी होते ही फिर से नशेड़ी युवा कॉलोनी की गलियों में देर रात तक देखे जा रहे है।

अब ऐसे में सवाल उठता है कि जिले की आबकरी टीम इस गंभीर विषय पर कब संज्ञान लेगी ये अब देखने वाली बात होगी ?

इस कड़ी में आपको बता दे कि बिलासपुर जिले के जिलाधिकारी ने स्पष्ट आदेश दिया है कि जिले में कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

जिले के वर्तमान पुलिस अधीक्षक ने भी साफ़ तौर पर सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि शहर में किसी भी प्रकार की यदि अराजकता देखी गई तो इस विषय में बिलासपुर पुलिस कठोर एक्शन लेगी।

पर उच्च अधिकारयों के निर्देश के बाद भी यदि ऐसी अराजकता कायम रही तो कॉलोनी में देर रात तक घूमने वाले नशेड़ी युवा कभी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते है ।

यदि समय रहते पुलिस और आबाकारी विभाग सक्रिय नहीं हुआ तो वार्ड 06 में निवासरत आम जनता को इन नशेड़ी युवाओं की अराजक गतिविधियों से परेशान होना पड़ सकता है।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    तिल्दा-नेवरा। ग्राम चापा में श्री राधे शक्ति स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराए…

    Read more

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा हिंदी दिवस उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 01 अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।