जेसीआई रायपुर मेट्रो: 2026 के लिए जेसी तरुण बत्रा बने अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी घोषित

अध्यक्ष पद पर जे.सी. तरुण बत्रा की ताजपोशी, जेसीआई रायपुर मेट्रो की 2026 कार्यकारिणी घोषितरायपुर।जेसीआई रायपुर मेट्रो की वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा आज अध्याय के संस्थापक जेसीआई सेन. चेतन तरवानी के कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान की गई। इस महत्वपूर्ण अवसर पर जोन उपाध्यक्ष जेसी आशीष भूटानी एवं तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष जेसी सोनू

पंजवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक में सर्वसम्मति से जे.सी. तरुण बत्रा को वर्ष 2026 के लिए अध्यक्ष चुना गया। संगठन के प्रति उनकी निरंतर सक्रियता, नेतृत्व क्षमता एवं युवा सदस्यों के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलते ही जेसीआई रायपुर मेट्रो में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार देखने को मिला।नई कार्यकारिणी में• जे.सी. तरुण बत्रा – अध्यक्ष• जे.सी. रंजीत अरोड़ा – सचिव• सेन. जे.सी. विक्रम शर्मा – अध्याय प्रभारी• एच.जी.एफ. जे.सी. दीपक मेघानी – कोषाध्यक्षनियुक्त किए गए।तरुण बत्रा: युवा नेतृत्व की पहचाननवनियुक्त अध्यक्ष जे.सी. तरुण बत्रा को संगठन में एक ऊर्जावान, दूरदर्शी और कर्मठ लीडर के रूप में जाना जाता है। जेसीआई के विभिन्न प्रोजेक्ट्स में उनकी सक्रिय भूमिका, टीम को साथ लेकर चलने की क्षमता और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के सदस्यों में यह विश्वास है कि उनके नेतृत्व में जेसीआई रायपुर मेट्रो नई ऊंचाइयों को छुएगा।इस अवसर पर संस्थापक जेसीआई सेन. चेतन तरवानी सहित उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि यह टीम संगठन को और अधिक सशक्त, प्रभावी एवं समाजोपयोगी गतिविधियों की ओर ले जाएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने जेसीआई रायपुर मेट्रो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    घुरू अमेरी रोड का हाल हुआ बेहाल, गड्ढों में गिर रही आम जनता, आला अधिकारी क्या बड़ी घटना का कर रहे इंतजार?

    बिलासपुर। जिला मुख्यालय से मात्र 08 km दूर स्थित घुरू अमेरी रोड इन दिनों बेहद बदहाल नज़र आ रहा है। आलम यह है कि हर रोज इस रोड से गुजरने…

    Read more

    सकरी बिजली विभाग की व्यवस्था हो रही बदहाल, जिम्मेदार अधिकारी मौन।

    बिलासपुर। बिलासपुर जिले की सकरी बिजली विभाग की व्यवस्था दिन पर दिन बदहाल होती नज़र आ रही है, इसका सबसे बड़ा कारण पूर्व में बरती गई लापरवाही है। बिजली संचालन…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    ब्रेकिंग न्यूज़: ग्राम चापा में कंपनी की बाउंड्रीवॉल निर्माण पर बवाल, विरोध के बीच पहुंची पुलिस; 5.764 हेक्टेयर भूमि आवंटन को लेकर गरमाया मामला

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- रायपुर में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह- 2026 का आयोजन सम्पन्न।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    केनरा बैंक अंचल कार्यालय के उपमहाप्रबंधक ने छग मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, बैंक के आगामी कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बिलासपुर के व्यापारियों का ‘बंद’ का आह्वान वापस; पुलिस अधीक्षक के कड़े कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।

    बैंक ऑफ बड़ौदा, अम्बिकापुर में खरसिया नाका शाखा का विधिवत उद्घाटन , आई जी साहब भी रहे मौजूद।