पश्चिम बंगाल में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम: अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में बेटियों ने रचा इतिहास, दोहरे स्वर्ण पदक के साथ राज्य को मिला प्रथम स्थान

छत्तीसगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय कराटे मंच पर रचा इतिहासपश्चिम बंगाल के हावड़ा में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कराटे व काटा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को प्रथम स्थानहावड़ा/छत्तीसगढ़।पश्चिम बंगाल के हावड़ा में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कराटे एवं काटा प्रतियोगिता में

छत्तीसगढ़ की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और प्रदेश का नाम देश-विदेश में रोशन किया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने कराटे काटा और टीम काटा दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।कोच अनुराधा गिरी रहीं सफलता की सूत्रधारइस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे छत्तीसगढ़ की कोच अनुराधा गिरी की अहम भूमिका रही। उन्होंने न केवल खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से सशक्त प्रशिक्षण दिया, बल्कि प्रतियोगिता के दौरान रेफरी/शेप (Referee/Shape) की भूमिका निभाते हुए निष्पक्ष और अनुशासित खेल का भी परिचय दिया।अनुराधा गिरी के मार्गदर्शन, अनुशासन और रणनीतिक तैयारी ने खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को नई ऊँचाई दी, जिसका परिणाम गोल्ड मेडल के रूप में सामने आया।गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी• अर्चना नायक• पल्लवी साहू• पुष्पांजलि साहूतीनों खिलाड़ियों ने कराटे काटा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया।वहीं अर्चना नायक और पल्लवी साहू ने टीम काटा में भी गोल्ड मेडल जीतकर दोहरी सफलता दर्ज की।प्रदेश में खुशी की लहरअंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि से प्रदेश के खेल जगत में हर्ष और गर्व का माहौल है। खेलप्रेमियों ने इसे छत्तीसगढ़ की बेटियों की मेहनत, अनुशासन और सक्षम कोचिंग का प्रतिफल बताया है।खिलाड़ियों और कोच अनुराधा गिरी को बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

  • प्रधान सम्पादक - रोहित मिश्र

    प्रधान संपादक रोहित मिश्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ मो नं.- 8871247917

    Related Posts

    घुरू अमेरी रोड का हाल हुआ बेहाल, गड्ढों में गिर रही आम जनता, आला अधिकारी क्या बड़ी घटना का कर रहे इंतजार?

    बिलासपुर। जिला मुख्यालय से मात्र 08 km दूर स्थित घुरू अमेरी रोड इन दिनों बेहद बदहाल नज़र आ रहा है। आलम यह है कि हर रोज इस रोड से गुजरने…

    Read more

    सकरी बिजली विभाग की व्यवस्था हो रही बदहाल, जिम्मेदार अधिकारी मौन।

    बिलासपुर। बिलासपुर जिले की सकरी बिजली विभाग की व्यवस्था दिन पर दिन बदहाल होती नज़र आ रही है, इसका सबसे बड़ा कारण पूर्व में बरती गई लापरवाही है। बिजली संचालन…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य

    घुरू अमेरी रोड का हाल हुआ बेहाल, गड्ढों में गिर रही आम जनता, आला अधिकारी क्या बड़ी घटना का कर रहे इंतजार?

    घुरू अमेरी रोड का हाल हुआ बेहाल, गड्ढों में गिर रही आम जनता, आला अधिकारी क्या बड़ी घटना का कर रहे इंतजार?

    सकरी बिजली विभाग की व्यवस्था हो रही बदहाल, जिम्मेदार अधिकारी मौन।

    सकरी बिजली विभाग की व्यवस्था हो रही बदहाल, जिम्मेदार अधिकारी मौन।

    छत्तीसगढ़ में एयरटेल की ग्राहकों को नई सौगात।

    छत्तीसगढ़ में एयरटेल की ग्राहकों को नई सौगात।

    बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस उपलक्ष्य रक्तदान शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

    बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस उपलक्ष्य रक्तदान शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

    बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस पर पैदल मार्च एवं 119 पौधों का वृक्षारोपण।

    बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस पर पैदल मार्च एवं 119 पौधों का वृक्षारोपण।

    ग्राम पंचायत पनौली में तालाब की मेड पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा ज़बरन कब्जा कर किया जा रहा भवन निर्माण, शिकायत के बाद भी राजस्व अधिकारी मौन।

    ग्राम पंचायत पनौली में  तालाब की मेड पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा ज़बरन कब्जा कर किया जा रहा भवन निर्माण, शिकायत के बाद भी राजस्व अधिकारी मौन।